Optical Illusion in Hindi: सोशल मीडिया आए दिन ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें वायरल होती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब होता है आंखों को धोखा। ऑप्टिकल इल्यूजन इंसान को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। इन तस्वीरों को लेकर मिले चैलेंज को अधिकतर लोग पूरा नहीं कर पाते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बार फिर इस तरह की तस्वीर वायरल हो रही है जिसने लोगों को कन्फ्यूज कर दिया है।
सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल इस फोटो को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। कई ऑप्टिकल इल्यूजन्स तस्वीरों में कोई न कोई चीज छिपी होती हैं जबकि कुछ तस्वीरें आपके व्यक्तित्व के बारे में बताती हैं। इन पहेलियों को सुलझाने में ज्यादातर लोगों का दिमाग घूम जाता है, लेकिन ऑप्टिकल इल्यूजन्स को हल करने में लोगों को आनंद आता है। लेकिन आज हम एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं जिसमें आपको छह अंतर खोजने हैं।
इस तस्वीर में अतंर को ढूढने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गई है। अब देखना है कि आप इस तस्वीर को देखकर छह अंतर खोज पाते हैं या नहीं। यह ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है जिसे काफी पसंद किया जा रहा। अब आप इस तस्वीर को ध्यान से देखिए और बताइए कि इसमें क्या-क्या अंतर है।
इस तस्वीर में एक ही शख्स को दो अलग-अलग फ्रेम में दिखाया है। अब आप दोनों तस्वीर को एक के बाद एक ध्यान से देखिए। आप इस फोटो में कुछ अंतर खोज सकते हैं, लेकिन सभी अंतर ढूढने में आपके पसीने छूट जाएंगे। इन तस्वीरों में कुल छह अतंर हैं।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपी है तितली, क्या आप 60 सेकेंड में खोज लेंगे? 99 फीसदी लोग हो चुके हैं फेल
पहली तस्वीर में दिख रहा है कि शख्स के पास दो सफेद रंग के पैन हैं जिसमें एक पैन काले रंग का है और दूसरा सपेद रंग का है। इसके अलावा दोनों तस्वीर में शख्स की दाढ़ी में अभी अंतर है। ध्यान देखने पर पता चल रहा है कि बेल्ट होल्डर्स भी अलग-अलग तरह से बनाए गए हैं। बालों के स्टाइल में फर्क है और बाएं पैर के जूते के फीते में भी अंतर है। शख्स के बाईं आइब्रो की लंबाई भी थोड़ी अलग नजर आ रही है।
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी पहेली को हल करने में लोगों के दिमाग की अच्छी खासी कसरत हो जाती है। आप अपने दिमाग का जितना इस्तेमाल करते हैं वह उतना ही तेज होता है। आप अपने दिमाग की कसरत के लिए पहेलियों को सुलझा सकते हैं, पजल्स को साॅल्व कर सकते हैं और ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर के टास्क को पूरा कर सकते हैं।