फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Amar Ujala Top News: कांग्रेस आज घेरेगी राज्यपालों-उपराज्यपालों के आवास, यूपी में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, पढ़ें अहम समाचार

Thu, 16 Jun 2022 06:45 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Jun 2022 06:45 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 16 June Today: Important and big news stories of 16 June updates on Amar Ujala
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

राहुल गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा तलब किए जाने से नाराज कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पार्टी मुख्यालय में घुसकर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस आज सभी राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों के आवासों का घेराव करेगी। वहीं, यूपी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। साथ ही मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में विशेष सत्र होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 16 June Today: Important and big news stories of 16 June updates on Amar Ujala
एआईसीसी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। - फोटो : PTI

कांग्रेस आज घेरेगी राज्यपालों-उपराज्यपालों के आवास
पार्टी मुख्यालय में घुसकर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस आज सभी राज्यों में राज्यपाल और उपराज्यपालों के आवासों का घेराव करेगी। साथ ही कल जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर पार्टी मुख्यालय में जमकर घुसने और नेताओं के साथ धक्कामुक्की करने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।  पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 16 June Today: Important and big news stories of 16 June updates on Amar Ujala
Prayagraj Violence - फोटो : अमर उजाला

यूपी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी
यूपी में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ दायर जमीयत उलमा-ए-हिंद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि बिना उचित कानूनी प्रक्रिया के कार्रवाई हो रही है। साथ ही बुलडोजर एक्शन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग जमीयत ने की है।  पढ़ें पूरी खबर...


विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 16 June Today: Important and big news stories of 16 June updates on Amar Ujala
कार्यक्रम की तैयारियों में मशगूल सरकारी अमला। - फोटो : amar ujala

पीएम की अध्यक्षता में आज मुख्य सचिवों के पहले राष्ट्रीय सम्मेलन का विशेष सत्र
मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में आज प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में विशेष सत्र होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एचपीसीए) स्टेडियम धर्मशाला में मुख्य सचिवों का तीन दिवसीय पहला राष्ट्रीय सम्मेलन बुधवार को शुरू हुआ था। केंद्रीय कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने पहले दिन बैठक की अध्यक्षता की। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 16 June Today: Important and big news stories of 16 June updates on Amar Ujala
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

रक्षा मंत्री राजनाथ आज पहुंचेंगे जम्मू कश्मीर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। पहले दिन वह एलओसी का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। इसके बाद वह महाराजा गुलाब सिंह के 200वें राज्याभिषेक समारोह में शामिल होंगे।  पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed