फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज की बड़ी खबरें: असम में हिमंता सरकार का एक साल पूरा, मेरठ दौरे पर सीएम योगी, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें

Tue, 10 May 2022 06:10 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 10 May 2022 06:10 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline 10 May Today: Important and big news stories of 10 May updates on Amar Ujala
Big News - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज असम की सत्ता में हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व वाली सरकार के एक साल पूरे हो रहे हैं। इस दौरान अमित शाह भी असम दौरे पर हैं जो रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ क्रांति दिवस के अवसर पर मेरठ पुलिस लाइन पहुंचेंगे। ज्ञानवापी परिसर में वीडियोग्राफी मामले में आज सुनवाई फिर होगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top News Headline 10 May Today: Important and big news stories of 10 May updates on Amar Ujala
Amit Shah - फोटो : ANI

हिमंता बिस्वा सरकार का आज एक साल पूरा, अमित शाह रैली को करेंगे संबोधित
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। असम की सत्ता में हिमंता बिस्वा के नेतृत्व वाली सरकार के आज एक साल पूरा हो रहा है। शाह अपने इस दौरे के दौरान हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर होने वाले समारोह में भाग लेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline 10 May Today: Important and big news stories of 10 May updates on Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
आज मेरठ आएंगे मुख्यमंत्री योगी, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को क्रांति दिवस के अवसर पर मेरठ में 1857 की क्रांति के वीरों को नमन करेंगे। मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से शाम 4:25 बजे पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद शहर में करीब सवा चार घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रात 8:40 बजे कार द्वारा हिंडन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन
Top News Headline 10 May Today: Important and big news stories of 10 May updates on Amar Ujala
काशी विश्वनाथ और ज्ञानवापी परिक्षेत्र। - फोटो : अमर उजाला

ज्ञानवापी परिसर में वीडियोग्राफी मामले में आज फिर सुनवाई 
ज्ञानवापी परिसर में शृंगार गौरी के साथ विग्रहों के सर्वे और वीडियोग्राफी के मामले में सोमवार को न्यायालय में सुनवाई के दौरान वादी पक्ष अधिवक्ता आयुक्त के पक्ष में अड़ा रहा। न्यायालय में वादियों ने ज्ञानवापी मस्जिद समेत बैरिकेडिंग के अंदर तहखाने का ताला तोड़कर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कराने की मांग की।
यहां पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Top News Headline 10 May Today: Important and big news stories of 10 May updates on Amar Ujala
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

आज न्यायिक कार्य नहीं करेंगे इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता
वादों की सुनवाई की व्यवस्था में बदलाव की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय सोमवार को हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने राधाकांत ओझा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में प्रस्ताव पास कर लिया है। 
यहां पढ़ें पूरी खबर...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed