फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Today one year of Himanta Biswa government in Assam Amit Shah will address the rally

असम: हिमंता बिस्वा सरकार का आज एक साल पूरा, अमित शाह रैली को करेंगे संबोधित, सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का भी करेंगे उद्घाटन

Tue, 10 May 2022 05:20 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 10 May 2022 05:20 AM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री गुवाहाटी में पिछले 25 वर्षों में अपनी सेवा के लिए असम पुलिस को ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ से सम्मानित करेंगे। राज्य में लोगों और संपत्तियों की सुरक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ अर्जित करने वाला देश का 10 वां राज्य है।

विज्ञापन
Today one year of Himanta Biswa government in Assam Amit Shah will address the rally
Amit Shah - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के दो दिवसीय दौरे पर हैं। असम की सत्ता में हिमंता बिस्वा के नेतृत्व वाली सरकार का आज एक साल पूरा हो रहा है। शाह अपने इस दौरे के दौरान हिमंता बिस्व सरमा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार की पहली वर्षगांठ पर होने वाले समारोह में भाग लेंगे।

विज्ञापन


अमित शाह मंगलवार (आज) गुवाहाटी के खानापारा मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय सहित कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री गुवाहाटी में पिछले 25 वर्षों में अपनी सेवा के लिए असम पुलिस को ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ से सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ भारत की किसी भी पुलिस इकाई को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। राज्य में लोगों और संपत्तियों की सुरक्षा में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘राष्ट्रपति कलर अवार्ड’ अर्जित करने वाला देश का 10 वां राज्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री असम पुलिस की परेड का निरीक्षण करेंगे और असम पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों व जवानों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। इसके बाद शाह मंगलवार शाम को नई दिल्ली लौट जाएंगे। 

आतंक खत्म हुआ, अब बोडोलैंड के सर्वांगीण विकास का लक्ष्य : गृहमंत्री
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम में एक जनसभा में कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि अगर असम में सरकार बनी तो यहां से आतंक को खत्म कर दिया जाएगा। महज सात वर्ष में भाजपा ने अपना वादा पूरा कर दिया है। बोडोलैंड के तामूलपुर जिले में एक रैली में उन्होंने कहा कि सात वर्ष पहले बोडोलैंड में रक्तपात की राजनीति हो रही थी, सैंकड़ों युवकों की जान जा रही थी। लेकिन, अब हजारों युवाओं ने हथियार छोड़कर भाजपा की सरकार पर भरोसा दिखाते हुए मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया।

असम और खासतौर पर बोडोलैंड के युवाओं को उन्होंने विश्वास दिलाया कि भारत सरकार बोडोलैंड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। बोडो लैंड टेरिटोरियल रीजन (बीटीआर) के लिए जल्द ही 500 करोड़ का ताजा पैकेज जारी किया जाएगा।

दो दिन के दौरे पर रविवार रात गुवाहाटी पहुंचे शाह ने सोमवार को दौरे की शुरुआत कामाख्या देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ मनकाचर में असम-बांग्लादेश सीमा पर हालात की समीक्षा के लिए एक सीमा चौकी पर पहुंचे। शाह ने बताया बोडोलैंड में खादी ग्रामोद्योग शहद उत्पादन में किसानों की आय बढ़ाने के लिए काम करेगा। 


ई-जनगणनाजल्द
अमीनगांव (गुवाहाटी)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जल्द देश में अगली जनगणना ई-मोड के जरिये की जाएगी। प्रक्रिया के डिजिटल होने से अगली जनगणना के दौरान सौ फीसदी सटीक गणना की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने कहा, इसके आधार पर अगले 25 साल के लिए देश के विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी। असम जैसे राज्य के लिए यह और भी महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed