ग्रीष्मकाल के लिए बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में छह बजे के बाद खोल दिए गए। अगले छह महीने श्रद्धालु मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। वहीं, जोधपुर में लगे कर्फ्यू में प्रशासन ने आज सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक आठ घंटे की ढील दी है। साथ ही भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आज की बड़ी खबरें: श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ मंदिर के कपाट, जोधपुर में लगे कर्फ्यू में आठ घंटे की ढील, पढ़ें देश-दुनिया की खास खबरें
श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ मंदिर के कपाट
ग्रीष्मकाल के लिए बदरीनाथ मंदिर के कपाट आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में छह बजे के बाद खोल दिए गए। अब अगले छह महीने श्रद्धालु मंदिर में भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इस पावन मौका का साक्षी बनने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु बदरीनाथ पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर...
जोधपुर में आज सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक कर्फ्यू में ढील
जोधपुर में लगे कर्फ्यू में प्रशासन ने आज सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक की ढील दी है। इस दौरान लोग अपने जरूरी काम निपटा सकते हैं। इससे पहले शनिवार को भी प्रशासन ने चार घंटे की छूट दी थी। बताया जा रहा है कि रविवार को कर्फ्यू में ढील के दौरान हालात सामान्य रहे तो इसे हटाया भी जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
देर रात हुई सुनवाई में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से तजिंदर को राहत
भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने राहत दे दी है। मोहाली कोर्ट के अरेस्ट वारंट के खिलाफ हुई इस सुनवाई में अदालत ने अगली सुनवाई तक बग्गा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। जस्टिस अनूप चितकारा ने देर रात अपने आवास पर बग्गा की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। हाईकोर्ट आदेश पर बग्गा के वकील चेतन मित्तल ने कहा कि 10 मई तक कोई कठोर कदम न उठाने की बात अदालत ने कही है। पढ़ें पूरी खबर...
विस्थापितों को एकजुट करने की आरएसएस की कोशिश
पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (पीओजेके) को वापस लेने के लिए आज जम्मू से आवाज उठेगी। संसद में पारित प्रस्ताव का हवाला देकर विस्थापितों को एकजुट करने की कोशिश होगी। पड़ोसी मुल्क की कायराना हरकत की भी विस्थापितों को याद दिलाई जाएगी। उनकी ओर से सहे गए दुख-दर्द को लोगों के साथ साझा किया जाएगा। यह सब संघ परिवार की ओर से आज जम्मू में आयोजित पुण्यभूमि स्मरण सभा कार्यक्रम में होगा। पढ़ें पूरी खबर...