मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को आज अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा। उसे तिहाड़ जेल में उच्च सुरक्षा वार्ड में रखा जा सकता है। वहीं, अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते टैरिफ युद्ध के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने 75 देशों को राहत दी और चीन पर टैरिफ 125% तक बढ़ा दिया। इससे अमेरिकी शेयर बाजार में ऐतिहासिक उछाल देखने को मिला। वहीं, दिल्ली में आज से वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो रही है, जिसमें 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। मौसम की बात करें तो भारत के कई हिस्से भीषण गर्मी का सामना हो रहा है, जबकि दक्षिण भारत में भारी बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। उधर, दिल्ली में हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा, जिसमें 10,000 से अधिक प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। आईपीएल की बात करें तो गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराया। वहीं, पंचायत विकास सूचकांक में गुजरात और तेलंगाना ने अच्छा प्रदर्शन किया। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। उधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार हटने पर बंगाल में घुसपैठ की समस्या हल हो जाएगी। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...
Top News: मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर आज पहुंचेगा भारत; ट्रंप ने 75 देशों को टैरिफ से दी 90 दिन की राहत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई आतंकी हमले का आरोपी राणा आज पहुंचेगा भारत; US से प्रत्यर्पण, तिहाड़ में रखा जा सकता है
मुंबई में 26/11 के आतंकी हमले में आरोपी तहव्वुर राणा को बृहस्पतिवार को अमेरिका से भारत लाया जाएगा। भारत प्रत्यर्पित होने से बचने के लिए राणा ने सारे हथकंडे अपनाए, पर अमेरिका की अदालतों में उसकी कोई चाल सफल नहीं हुई। राणा के प्रत्यर्पण से आतंकी हमले में पाकिस्तान सरकार की भूमिका उजागर होने की उम्मीद है। वहीं, मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को अमेरिका से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद भारत पहुंचने पर तिहाड़ जेल में उच्च सुरक्षा वाले वार्ड में रखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
ट्रंप बोले- अमेरिका में लूट नामंजूर, चीन पर 125% टैरिफ लगेगा; 75 देशों को टैरिफ से 90 दिन की राहत
अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध लगातार गहराता जा रहा है। चीन ने आज अमेरिका पर 84 फीसदी का जवाबी टैरिफ लगाया था। जिसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर से चीन के खिलाफ टैरिफ को बढ़ा दिया है। ट्रंप ने चीन के खिलाफ टैरिफ को बढ़ाकर 125 फीसदी कर दिया है। वहीं, 75 देशों को 90 दिनों तक टैरिफ में राहत देने का भी एलान किया है। पढ़ें पूरी खबर
GTS: वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन का आगाज दिल्ली में आज, 40 से अधिक देश के लोग होंगे शामिल
वैश्विक प्रौद्योगिकी शिखर सम्मेलन (जीटीएस) का 9वां संस्करण 10-12 अप्रैल को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष के शिखर सम्मेलन का विषय 'तकनीक में संभावना' है। शिखर सम्मेलन का उद्घाटन सत्र विदेश मंत्री एस जयशंकर के संबोधन से शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर
उफ ये तपिश: उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में प्रचंड गर्मी का कहर; इन राज्यों में आज करवट ले सकता है मौसम, जानें
उत्तर, पश्चिम और मध्य भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। बुधवार को हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों से लेकर पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी समेत 10 राज्यों के ज्यादातर हिस्से आसमान से बरसती आग से उबलते रहे। अप्रैल के महीने में ही मई और जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि हो रही है। बिहार और झारखंड में बारिश के साथ हुए वज्रपात ने 13 लोगों की जान ले ली है और 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 छात्राएं हैं। पढ़ें पूरी खबर