{"_id":"6acb64ed713baaddfe0b060f","slug":"maharashtra-bride-mixes-poison-in-food-attempts-to-kill-four-people-including-her-husband-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने खाने में मिलाया जहर, पति समेत चार को मारने की कोशिश, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: शादी के तीसरे दिन दुल्हन ने खाने में मिलाया जहर, पति समेत चार को मारने की कोशिश, ऐसे हुआ खुलासा
Sun, 11 Oct 2026 04:04 PM IST
राहुल कुमार
आईएएनएस, मुंबई।
आईएएनएस, मुंबई।
Published by: राहुल कुमार
Updated Sun, 11 Oct 2026 04:04 PM IST
विज्ञापन
अजमेर के रामगंज थाना क्षेत्र में लुटेरी दुल्हन जेवरात लेकर फरार
महाराष्ट्र के जलगांव जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक नई-नवेली दुल्हन ने शादी के तीसरे दिन अपने पति और परिवार के तीन सदस्यों को खाने में जहर देकर मारने की कोशिश की। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने भागने की कोशिश कर रही दुल्हन समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
दुल्हन गहने और शादी में मिले पैसे लेकर फरार
यह मामला जलगांव जिले के परोला तालुका के वेल्हाने गांव का है। बताया गया कि 7 अक्टूबर को 32 साल के एक आदमी की शादी हुई थी। 9 अक्तूबर को दुल्हन ने पति और परिवार के सदस्यों के खाने में चूहे मारने की दवा मिला दी। इसके बाद दुल्हन एक अन्य महिला के साथ घर से कुछ गहने और शादी में मिले पैसे लेकर फरार हो गई।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने के बाद इस पूरे घटनाक्रम का पता चला। परिवार में बुजुर्ग जोड़े की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे इलाज के लिए धुले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
विज्ञापन
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ी लूटेरी दुल्हन
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार करने और उन पर चार्ज लगाने की मांग करते हुए पुलिस स्टेशन के सामने रोड जाम कर दिया। गांववालों के विरोध के बाद पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए भागने की कोशिश कर रही दोनों महिलाओं को धुले जिले के निमगुल गांव के पास से हिरासत में ले लिया।
आरोपी दुल्हन और अन्य महिला की गिरफ्तारी के बाद पता चला है कि दुल्हन झारखंड की रहने वाली है। उसका साथ देने वाली महिला भी झारखंड की निवासी हैं। इन महिलाओं के नाम सुमन सुभाष साहनी और आरती सूर्याक्ष पटेल हैं। बताया गया कि जलगांव के परोला क्षेत्र का रहने वाला युवक दूसरे राज्य की लड़की को 2.5 लाख रुपए में शादी करके लाया था।