आज की सुर्खियों में देश-विदेश की सबसे अहम और सकारात्मक घटना अमेरिका से सामने आई। भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर नौ महीने बाद अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटे। स्पेसएक्स का यान फ्लोरिडा के समुद्र में उतारा गया। इसके अलावा भारतीय निर्वाचन आयोग की खबर भी अहम रही। चुनाव आयोग ने कहा है कि फर्जीवाड़े पर नकेल कसने के लिए अब पैन कार्ड की तर्ज पर मतदाताओ के पहचान पत्र को आधार कार्ड से जोड़ा जाएगा। देश की एक अन्य अहम खबर जम्मू-कश्मीर से आई। पड़ोसी देश पाकिस्तान में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के हमलों को देखते हुए सेना ने गश्त बढ़ाने का फैसला लिया है। चौथी बड़ी खबर व्यापार जगत से सामने आई। सोने का भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है, जबकि चांदी की कीमत पहली बार एक लाख के पार गई है। इन चार शीर्ष खबरों के अतिरिक्त आज यानी बुधवार को होने वाली अहम घटनाएं भी सुर्खियों में रहीं। इसमें राष्ट्रीय राजधानी से आई खबर अहम रही। भाजपा की सरकार बनने के बाद आज पहली बार दिल्ली नगर निगम का बजट पास कराया जाएगा। 20 मार्च को मनाया जाने वाला वर्ल्ड ओरल हेल्थ डे भी सुर्खियों में है। सुप्रीम कोर्ट के छह न्यायाधीशों का मणिपुर जाने का फैसला भी चर्चा में है। अंतरराष्ट्रीय जगत में सुनीता विलियम्स समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी के अलावा रूस और यूक्रेन के बीच युद्धविराम को लेकर बनी सहमति सबसे अहम घटना रही। एक अन्य अहम घटना पश्चिम एशिया से आई। यहां इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने बंधकों की मुक्ति होने तक हमास के खिलाफ कार्रवाई बंद नहीं करने का साफ संदेश दे दिया है। कनाडा के नए प्रधानमंत्री कार्नी की ऑस्ट्रेलिया के साथ अरबों डॉलर की डील का फैसला भी चर्चा में है। खेल जगत में बीसीसीआई से जुड़ी रिपोर्ट चर्चा में है। दरअसल, विराट कोहली ने विदेश दौरों पर खिलाड़ियों के परिवारों की मौजूदगी पर बड़ा बयान दिया है। अब माना जा रहा है कि विराट की मांग पर खिलाड़ियों के परिवार की यात्रा से जुड़े नियम में बदलाव किया जा सकता है। मनोरंजन जगत में शादी के बाद सिल्वर स्क्रीन पर अदिति राव हैदरी की वापसी से जुड़ी खबर सर्वाधिक चर्चा में रही।
अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, राजनीति और खेल जगत की अहम खबरें
2 of 13
सुनीता विलियम्स की वापसी
- फोटो : नासा
Sunita Williams Return: सुनीता विलियम्स-विल्मोर को लेकर फ्लोरिडा में उतरा स्पेसएक्स ड्रैगन
भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। खास बात ये है कि इस मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा। यहां पढ़ें पूरी खबर
3 of 13
मुख्य चुनाव आयुक्त और केंद्रीय गृह सचिव के बीच हुई बैठक।
- फोटो : ANI
ECI: आधार कार्ड से लिंक होगा मतदाता पहचान पत्र, केंद्रीय गृह सचिव और मुख्य चुनाव आयुक्त की बैठक में हुआ फैसला
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ने का काम संविधान के अनुच्छेद 326 के प्रावधानों के अनुसार ही किया जाएगा। इस संबंध में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण और चुनाव आयोग के तकनीकी विशेषज्ञ जल्द ही आगे की चर्चा करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
4 of 13
सीमा सुरक्षा बल (प्रतीकात्मक)
- फोटो : ANI
High Alert : पाकिस्तान में आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, सेना को गश्त बढ़ाने के निर्देश
पाकिस्तान में हाल ही में हुए आतंकी हमलों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर हाईअलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षाबलों को गश्त और तलाशी अभियान बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, राजनेताओं और सुरक्षा प्राप्त वीआईपी को सुरक्षा संबंधी सभी प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है।यहां पढ़ें पूरी खबर
5 of 13
आज सोने-चांदी का भाव
- फोटो : ANI
Gold Silver Price: रिकॉर्ड ऊंचाई पर सोने का भाव, 91 हजार के पार पहुंचा; चांदी पहली बार एक लाख के पार
सोने की कीमतों में जबरदस्त तेजी जारी है। मंगलवार को सोना 500 रुपये महंगा होकर 91,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, सोमवार को 99.9% शुद्धता वाला सोना 1,300 रुपये बढ़कर 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था। 99.5% शुद्धता वाला सोना भी 450 रुपये चढ़कर 90,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।यहां पढ़ें पूरी खबर