Sunita Williams Return LIVE: सुनीता विलियम्स समेत चारों यात्री सुरक्षित लौटे; राष्ट्रपति ने की जमकर तारीफ
Sunita Williams Return to Earth Photos Video Live Updates : भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर समेत चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर लौटा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। इस मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा। फ्लोरिडा में स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौटे चारों अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की नासा ने पुष्टि की। जानिए पल-पल के अपडेट्स
लाइव अपडेट
भारत की बेटी के लिए बेहद खुश हूं: ममता बनर्जी
नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को 'भारत की बेटी' बताते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अंतरिक्ष यात्री और अन्य लोगों की लगभग नौ महीने तक फंसे रहने के बाद वापसी की सराहना की। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्ष यात्रियों का इतने दिनों के बाद आखिरकार सुरक्षित पृथ्वी पर वापस आने पर स्वागत है। हमारी भारत की बेटी हमारे पास वापस आ गई है, और हम बेहद खुश और उत्साहित हैं। हम अन्य लौटने वालों के लिए भी बेहद खुश हैं। उनके साहस और मानवीय गौरव की सराहना करते हैं!'राष्ट्रपति ने दी बधाई
राष्ट्रपति ने भी सुनीता विलियम्स और अन्य अंतरिक्षयात्रियों के सुरक्षित धरती पर वापस लौटने की बधाई दी। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा कि 'नासा के क्रू-9 मिशन को सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाने वाली पूरी टीम को हार्दिक बधाई। भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्षयात्रियों ने अपने समर्पण और जुझारूपन से सभी को प्रेरित किया है। इनकी ऐतिहासिक यात्रा टीमवर्क, समर्पण और अद्भुत साहस की कहानी है। मैं उनके स्वास्थ्य की कामना करती हूं।'पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स और उनके पिता के साथ साझा की तस्वीर
सुनीता विलियम्स के धरती पर वापस लौटने पर पीएम मोदी ने खुशी जताई और सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर लिखा 'आपका स्वागत है क्रू-9, धरती ने आपको याद किया। यह उनके धैर्य, साहस और मानवीय भावना की परीक्षा रही। सुनीता विलियम्स और क्रू-9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का वास्तव में क्या मतलब है। अज्ञात के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा। अंतरिक्ष अन्वेषण का मतलब है मानवीय क्षमता की सीमाओं को आगे बढ़ाना, सपने देखने का साहस करना और उन सपनों को हकीकत में बदलने का साहस रखना। सुनीता विलियम्स, एक पथप्रदर्शक और एक प्रेरणा है जिन्होंने अपने पूरे करियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हमें उन सभी पर बहुत गर्व है जिन्होंने क्रू-9 की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक मेहनत की। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता, जुनून से मिलती है और तकनीक, दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।'Welcome back, #Crew9! The Earth missed you.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 19, 2025
Theirs has been a test of grit, courage and the boundless human spirit. Sunita Williams and the #Crew9 astronauts have once again shown us what perseverance truly means. Their unwavering determination in the face of the vast unknown… pic.twitter.com/FkgagekJ7C
तमिलनाडु के राज्यपाल ने दी बधाई
सुनीता विलियम्स की धरती पर वापसी पर तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने भी खुशी जाहिर की और सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा कि यह दृढ़ता की ऐतिहासिक जीत है, जिसने साबित किया कि दृढ़ संकल्प और साहस से मुश्किल हालात में भी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। राज्यपाल ने लिखा कि दोनों ने अपने दृढ़ संकल्प और जुझारूपन से हर चुनौती पर जीत हासिल की।अंतरिक्ष में सबसे लंबा समय गुजारने वाली दूसरी अंतरिक्षयात्री बनीं सुनीता विलियम्स
सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में कुल 606 दिन बिता चुकी हैं। इसके साथ ही अंतरिक्ष में सबसे लंबा समय गुजराने वाले अंतरिक्षयात्रियों में सुनीता विलियम्स दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस मिशन में ही सुनीता विलियम्स ने 286 दिन लगातार अंतरिक्ष में गुजारकर इतिहास रच दिया। सुनीता विलियम्स ने चार बार स्पेसवॉक किया।स्पेसएक्स के ड्रैगन अंतरिक्षयान को वापस लौटने में 17 घंटे क्यों लगे?
नासा के अंतरिक्षयात्रियों बुच विल्मोर और सुनीता विलियम्स को लेकर वापस धरती पर लौटे स्पेसएक्स के अंतरिक्षयान ड्रैगन को 17 घंटे लगे। गौरतलब है कि रूस के सोयूज अंतरिक्षयान को अंतरिक्ष से वापस लौटने में महज साढ़े तीन घंटे का ही वक्त लगता है। ऐसे में सवाल उठता है कि ड्रैगन को इतना समय क्यों लगा? दरअसल मिशन की सुरक्षा के लिहाज से इतना समय लिया गया। साथ ही धरती पर मौसम का भी विश्लेषण किया गया, उसके बाद ही ड्रैगन समुद्र में उतरा।राष्ट्रपति ट्रंप करेंगे मुलाकात
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि जब सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे तो वे दोनों से ओवल ऑफिस में मुलाकात करेंगे।सुनीता की वापसी से भारत में उनके परिवार के लोग खुश
सुनीता विलियम्स के सकुशल धरती पर लौटने पर भारत में सुनीता के खानदान के लोगों में खुशी का माहौल है। सुनीता विलियम्स के चचेरे भाई दिनेश रावल ने कहा कि 'जब वे सुरक्षित लौटीं तो हम खुशी से उछल पड़े। मैं बहुत खुश था। कल से ही हम परेशान थे, लेकिन भगवान ने हमारी प्रार्थना सुन ली और सुनीता सुरक्षित धरती पर लौट आईं। सुनीता कोई आम महिला नहीं है बल्कि वह दुनिया बदलेगी।'राजनाथ सिंह ने किया ट्वीट
सुनीता विलियम्स के धरती पर सुरक्षित लौटने पर खुशी जताते हुए राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया। राजनाथ सिंह ने लिखा कि 'नासा के क्रू-9 के सुरक्षित लौटने पर खुशी है। क्रू में शामिल भारत की बेटी सुनीता विलियम्स और अन्य एस्ट्रोनॉट्स ने अंतरिक्ष में इंसानी सहनशक्ति का नया इतिहास लिखा है। सुनीता विलियम्स की अतुलनीय यात्रा, समर्पण और लड़ने की क्षमता से दुनियाभर में करोड़ों लोग प्रेरित हुए हैं। उनका वापस लौटना खुशी का क्षण है। इससे हम सभी गौरवान्वित हुए हैं। उन सभी लोगों को भी बधाई और धन्यवाद, जो क्रू को सुरक्षित धरती पर लेकर लौटे।'नासा ने अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के बाद आधिकारिक बयान में कहा, सभी अंतरिक्ष यात्री सुरक्षित धरती पर लौट चुके हैं। नासा ने कहा कि सभी यात्रियों की तबीयत ठीक है। उन्हें निगरानी में रखा जाएगा। समुद्र से बाहर निकाले जाने की प्रक्रिया का जिक्र करते हुए नासा ने कहा, कोस्ट गार्ड की टीम ने शानदार काम किया। सफल वापसी के बाद स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने भी बधाई दी। मस्क ने कहा कि स्पेसएक्स और नासा की टीमों ने एक और सुरक्षित अंतरिक्ष यात्री वापसी कराने में सफलता पाई है। इसके लिए बधाई। उन्होंने इस मिशन को प्राथमिकता देने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को धन्यवाद भी दिया।
Congratulations to the @SpaceX and @NASA teams for another safe astronaut return!
— Elon Musk (@elonmusk) March 18, 2025
Thank you to @POTUS for prioritizing this mission! https://t.co/KknFDbh59s