Top News: पौष पूर्णिमा के साथ माघ मेला आरंभ; प्रदूषण घटाने के लिए नई योजना; BMC में महायुति की बल्ले-बल्ले
संगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में माघ मेले का शुभारंभ हो चुका है। आस्थावान लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। पहले मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर जमा हैं। डुबकी का सिलसिला जारी है। 44 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले के लिए संगम के घाट पूरी तरह तैयार हैं। मेला अवधि में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है, जबकि करीब 20 लाख कल्पवासी तीन जनवरी से एक फरवरी तक कल्पवास करेंगे। वहीं समूचा उत्तर भारत व मध्य भारत का कुछ हिस्सा घनघोर कोहरे, कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में है। कश्मीर घाटी व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड कुछ ज्यादा ही महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पूर्वी भारत के ओडिशा तक घने कोहरे की चपेट में रहे। इससे कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। दृश्यता कम होने से दिल्ली में 66 उड़ानें रद्द हुई हैं। ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें लोग बुद्ध से जुड़े उन पवित्र पिपरहवा अवशेषों को देख सकेंगे, जिन्हें इसी साल जुलाई में 127 वर्षों बाद विदेश से वापस लाया गया है। वहीं दूसरी ओर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी जल्द संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका के दौरे पर रवाना होंगे। सूत्रों के अनुसार सेना प्रमुख का यह दौरा 4 से 9 जनवरी के बीच होने जा रहा है। सेना प्रमुख दोनों देशों में अपने समकक्षों एवं अन्य अधिकारियों से मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने पर बातचीत करेंगे। सेना प्रमुख की यह यात्रा रणनीतिक तौर पर बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
संगम तट पर आस्था का महासंगम, मेला शुरू
संगम की रेती पर बसी तंबुओं की नगरी में माघ मेले का शुभारंभ हो चुका है। आस्थावान लोग गंगा में पवित्र डुबकी लगा रहे हैं। पहले मुख्य स्नान पर्व पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु संगम तट पर जमा हैं। डुबकी का सिलसिला जारी है। 44 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक मेले के लिए संगम के घाट पूरी तरह तैयार हैं। मेला अवधि में 12 से 15 करोड़ श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आने की संभावना है, जबकि करीब 20 लाख कल्पवासी तीन जनवरी से एक फरवरी तक कल्पवास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
प्रदूषण घटाने के लिए सीएम रेखा गुप्ता का नया प्लान
राजधानी में प्रदूषण कम करने और परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए दिल्ली सरकार ने रोडमैप तैयार करना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ किया कि निजी ईवी को टैक्सी के रूप में चलाने के लिए नियमों में बदलाव किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने वाहन निर्माता और ओला-ऊबर जैसी एग्रीगेटर कंपनियों के साथ शुक्रवार को बैठक के बाद यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर..
मतदान से पहले महायुति के 68 प्रत्याशी निर्विरोध जीते
महाराष्ट्र में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा और महायुति गठबंधन के सहयोगियों ने 68 सीटें निर्विरोध जीत ली है। इसमें अकेले भाजपा के 44 उम्मीदवार, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 44 और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के दो उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने उन नगर निकायों से रिपोर्ट मांगी है, जहां सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
ठंड-कोहरे की गिरफ्त में उत्तर भारत, पहाड़ों पर बर्फबारी
समूचा उत्तर भारत व मध्य भारत का कुछ हिस्सा घनघोर कोहरे, कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर की चपेट में है। कश्मीर घाटी व हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी से पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में ठंड कुछ ज्यादा ही महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जम्मू-कश्मीर से लेकर बिहार और पूर्वी भारत के ओडिशा तक घने कोहरे की चपेट में रहे। इससे कई इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह गई। दृश्यता कम होने से दिल्ली में 66 उड़ानें रद्द हुई हैं। ट्रेनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लग गया है। पढ़ें पूरी खबर..
भगवान बुद्ध के 127 वर्ष बाद भारत लौटे पवित्र पिपरहवा अवशेष देख सकेंगे लोग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में भगवान बुद्ध से जुड़े पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसमें लोग बुद्ध से जुड़े उन पवित्र पिपरहवा अवशेषों को देख सकेंगे, जिन्हें इसी साल जुलाई में 127 वर्षों बाद विदेश से वापस लाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
4 से 6 जनवरी तक यूएई-श्रीलंका के दौरे पर रहेंगे सेना प्रमुख
यूक्रेनी शहर पर रूस ने दागीं मिसाइलें
रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से संघर्ष जारी है। युद्धविराम और शांति स्थापना के इतने प्रयास के बाद भी ये संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बजाय तनाव कम होने के दोनों देशों के बीच संघर्ष और हमले बढ़ते ही जा रहे है। इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि शांति स्थापना को लेकर चल रही वार्ताओं बीच एक बार फिर रूस ने यूक्रेन ते खारकिव शहर पर मिसाइल हमला किया। इस बात की जानकारी यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने शुक्रवार को दी। पढ़ें पूरी खबर...
मुंबई-ठाणे में निकाय चुनाव की तस्वीर साफ
देश की सबसे बड़ी और सबसे अमीर महानगरपालिका बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव 15 जनवरी को होने है। ऐसे में इस चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे तक 453 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए, जिसके बाद अपब 1,729 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इस बात की जानकारी बीएमसी ने बयान जारी कर दी। बयान में बताया गया कि नामांकन वापसी का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रखा गया था, जो शहर के 23 रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालयों में चला। पढ़ें पूरी खबर..
उस्मान हादी के लिए न्याय की मांग, बांग्लादेश में आज इंकलाब मंचो निकालेगा 'न्याय के लिए मार्च'
बांग्लादेश में 2024 के जुलाई आंदोलन के दौरान बने जन-सांस्कृतिक संगठन इंकलाब मंचो ने शरीफ उस्मान बिन हादी की हत्या के खिलाफ न्याय की मांग को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। संगठन ने कहा है कि वह आज यानी 3 जनवरी (शनिवार) से 6 जनवरी तक ‘मार्च फॉर जस्टिस’ निकालेगा। शरीफ उस्मान हादी इंकलाब मंचो के संयोजक थे और पिछले साल हुए बांग्लादेश में आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक थे। पढ़ें पूरी खबर..
यूट्यूब पर वायरल हुआ 'बॉर्डर 2' का गाना 'घर कब आओगे,'
फिल्म 'बॉर्डर 2', 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। आज फिल्म का गाना 'घर कब आओगे' रिलीज हो चुका है। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं और अपनी राय भी शेयर कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...