फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TOP News: पीएम मोदी देंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सौगात; सुपर-8 में IND Vs SA का मुकाबला; पढ़ें खबरें

Sun, 22 Feb 2026 06:00 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 22 Feb 2026 06:00 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली–मेरठ नमो भारत कॉरिडोर की सौगात देने जा रहे हैं, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और कारोबार को रफ्तार मिलेगी। वहीं जम्मू में वैष्णो देवी भवन पर आतंकी हमले के अलर्ट के बाद धर्मनगरी को अभेद्य किले में तब्दील कर दिया गया है और चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले का दावा करते हुए टीटीपी के सात ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही है। खेल जगत में भारत–दक्षिण अफ्रीका टी20 मुकाबले को लेकर संभावित प्लेइंग-11 पर चर्चा तेज है, जहां अभिषेक पर भरोसा कायम रहने और अक्षर की वापसी की संभावना जताई जा रही है, जबकि कुलदीप की एंट्री पर सस्पेंस बना हुआ है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2026 Updates on amar ujala
पीएम मोदी, नमो भारत ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी आज देंगे दिल्ली-मेरठ नमो भारत की सौगात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार यानी आज दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के बाकी हिस्से और मेरठ मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही 82.15 किमी लंबा पूरा हाई-स्पीड कॉरिडोर जनता के लिए चालू हो जाएगा। अभी इस कॉरिडोर का 55 किमी का हिस्सा चालू है। शुक्रवार को मेरठ के बेगमपुल से सराय काले खां के बीच नमो भारत ट्रेन व बेगमपुल से मेरठ साउथ के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल ट्रायल हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2026 Updates on amar ujala
माता वैष्णो देवी का भवन - फोटो : संजय शर्मा
वैष्णो देवी भवन पर आतंकी हमले का अलर्ट
खुफिया एजेंसियों द्वारा जारी हाई अलर्ट के बाद धर्मनगरी कटड़ा और माता वैष्णो देवी भवन की सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व रूप से कड़ी कर दी गई है। हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। खुफिया इनपुट के अनुसार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा दिल्ली के चांदनी चौक सहित देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों, विशेषकर वैष्णो देवी भवन को निशाना बनाने की फिराक में है। इस चेतावनी के बाद पुलिस, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियां सतर्क मोड पर हैं। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2026 Updates on amar ujala
अफगान सीमा पर पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक - फोटो : ANI
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का हवाई हमला
पाकिस्तान ने रविवार तड़के अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाकों में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई करने का दावा किया है। सरकार के मुताबिक यह इंटेलिजेंस आधारित, चयनित ऑपरेशन था, जिसमें प्रतिबंधित संगठन  तहरीक-ए तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और उसके सहयोगी गुटों के सात ठिकानों को निशाना बनाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 22 February 2026 Updates on amar ujala
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : PTI/IANS
IND vs SA T20 Playing 11: अक्षर की वापसी तय! कुलदीप होंगे शामिल?
ग्रुप चरण में अजेय रहने के बाद भारतीय टीम अब रविवार से टी20 विश्व कप में सुपर आठ चरण की शुरुआत करने उतरेगी। गत चैंपियन भारत का सामना अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले बार की उपविजेता टीम से होगा। हाल ही में दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय टी20 सीरीज भी हुई थी, लेकिन विश्व कप के अहम मोड़ पर आकर मुकाबला खेलना दोनों के लिए ही आसान नहीं रहना वाला है। इस बात की संभावना कम है कि इस मुकाबले के लिए भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव होंगे। पढ़ें एक क्लिक पर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed