फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: आज दशहरे पर रावण दहन; बिगड़ने लगी दिल्ली-एनसीआर की हवा; तीन दिन के भारत दौरे पर मार्को रुबियो

Tue, 20 Oct 2026 05:33 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 20 Oct 2026 05:33 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
दशहरे पर रावण दहन के दौरान भीड़ को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और कई प्रमुख स्थानों पर पुलिस की नजर रहेगी। उधर, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो तीन दिन के भारत दौरे पर मुंबई पहुंचने वाले हैं। इस दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बातचीत और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने पर चर्चा की उम्मीद है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण बढ़ने लगा है और कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 200 के पार पहुंच गया है। पर्यावरण मंत्री ने प्रदूषण से निपटने के लिए एंटी-स्मॉग गन और जल छिड़काव के इंतजामों की समीक्षा की है। दिल्ली में कोकरोच जनता पार्टी के नेताओं अशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े कथित अनधिकृत प्रवेश के मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। उधर, यमन में हूती विद्रोहियों ने सरकारी बलों के सैन्य शिविर पर बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया, जिसमें कम से कम 53 सैनिकों की मौत हो गई और 200 से अधिक घायल हुए हैं। यूरोप के कई देशों में ईंधन की बढ़ती कीमतों, आवास संकट और सरकारी सेवाओं की स्थिति को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। फ्रांस, इटली और अल्बानिया में गिरफ्तारियां हुई हैं, जबकि स्पेन और पुर्तगाल में लोग महंगे मकानों और किराये के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। खेल जगत में क्रिस्टियानो रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम का शिविर छोड़ने के मामले में 30 दिन के निलंबन और 255 यूरो के जुर्माने की सजा मिली है, हालांकि निलंबन की अवधि पहले ही पूरी होने के कारण वह आगामी मुकाबलों के लिए चयन के योग्य हैं। वहीं, भारतीय सेना की मेजर दीक्षा सी. मुदादेवनावर बलिदान बैज हासिल करने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या से जुड़े मामले में एसआईटी ने उनके बयान दर्ज किए हैं और वायरल ऑडियो को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच की तैयारी की है। बरेली गई एसआईटी की टीम भी दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाकर लौट आई है। उधर, मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लहिरी के नाम पर सड़क का नामकरण किया गया, जिसके समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी और जितेंद्र समेत कई सितारे शामिल हुए। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
पूर्वी दिल्ली में दशहरे पर ट्रैफिक पुलिस के कड़े इंतजाम - फोटो : अमर उजाला
दशहरे के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: कई जगह रूट डायवर्ट तो कहीं कड़ी पाबंदी; पूर्वी दिल्ली वाले अपडेट होकर निकलें
दशहरे पर रावण दहन देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पूर्वी दिल्ली में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रमुख आयोजन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाम से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत कड़कड़ी मोड़, सीबीडी ग्राउंड (हसनपुर) और रोड नंबर 57-ए पर यातायात व्यवस्था पर विशेष नजर रखी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
मार्को रूबियो का भारत दौरा। - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी विदेश मंत्री का भारत दौरा: जयशंकर से वार्ता, द्विपक्षीय समझौते पर नजर; तीन दिन के कार्यक्रम में क्या?
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो आज यानी मंगलवार को आधिकारिक दौरे पर मुंबई पहुंचने वाले हैं। उनका यह दौरा तीन दिन का होगा। मध्य एशिया में हाल ही में हुई कूटनीतिक बातचीत से मिली गति के बीच वह भारत आ रहे हैं। इससे यह संकेत भी मिल रहा है कि लंबे समय से प्रतीक्षित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया अपने आखिरी चरण में है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
बिगड़ने लगी दिल्ली-एनसीआर की हवा - फोटो : अमर उजाला
बिगड़ने लगी दिल्ली-एनसीआर की हवा: एक्यूआई 200 के पार, पर्यावरण मंत्री ने जांचे इंतजाम, निर्माण स्थलों पर सख्ती
सर्दियों की आहट के साथ ही दिल्ली-एनसीआर पर प्रदूषण का खतरा मंडराने लगा है। हालांकि, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बना हुआ है, पर सोमवार को यह कई इलाकों में 200 के पार पहुंच गया। एनसीआर में फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सबसे ज्यादा एक्यूआई 248 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा 205 और गुरुग्राम 214 एक्यूआई के साथ खराब श्रेणी में आ गए हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने  बैठक कर एंटी-स्मॉग गन की उपलब्धता और जल छिड़काव की समीक्षा की। पढ़ें पूरी खबर 
 
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 20 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
अशुतोष रांका और सौरव दास - फोटो : ANI
दिल्ली: अशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें? पुलिस ने ट्रेसपासिंग केस क्राइम ब्रांच को सौंपा
कोकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेताओं अशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े कथित अनधिकृत प्रवेश (ट्रेसपासिंग) के मामले की जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले की आगे की जांच अब क्राइम ब्रांच करेगी। फिलहाल मामले को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किए जाने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, कथित घटना की परिस्थितियों, आरोपों और जांच के अगले चरण को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है। पढ़ें पूरी खबर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed