{"_id":"6ad552bf4fe85b458806df91","slug":"top-headline-today-important-and-big-news-stories-of-19-october-2026-updates-on-amar-ujala-news-in-hindi-2026-10-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुर्खियां: मुंबई में टाइगर पर फायरिंग; 23 अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी; पुणे में कारोबारी पर हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सुर्खियां: मुंबई में टाइगर पर फायरिंग; 23 अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन की तैयारी; पुणे में कारोबारी पर हमला
Mon, 19 Oct 2026 04:44 AM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 19 Oct 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है, हालांकि अभिनेता सुरक्षित हैं। हमले की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने ली है। उधर, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर 'पीपल अगेंस्ट एसआईआर' मंच ने 23 अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन का एलान किया है और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब जाएंगे और नशा विरोधी कार्यकर्ताओं व मजदूर गुलजार सिंह के परिवारों से मुलाकात कर सकते हैं। वहीं, मणिपुर के कामजोंग जिले में 24 घंटे के भीतर 28 घरों में आग लगा दी गई। नागा और कुकी समुदाय की बस्तियों पर हमलों के बाद लोगों ने जंगलों और सेना के पास शिविर में शरण ली। जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त किया है। महाराष्ट्र के बारामती में कारोबारी राणा सूर्यवंशी पर हमले में वह घायल हो गए, जिसके बाद सुप्रिया सुले ने सवाल उठाए हैं। कारोबार में चीन ने 12 सौर विनिर्माण तकनीकों के निर्यात पर रोक लगाने का प्रस्ताव जारी किया है। लखनऊ में मॉडल श्रद्धा के कथित तौर पर लौटने की चर्चा के बीच पुलिस उसे पकड़ने में नाकाम रही है और अधिकारियों को हटाया गया है। खेल जगत में भारतीय महिला टीम ने दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को नौ विकेट से हराया। शेफाली वर्मा के तूफानी अर्धशतक की मदद से भारत ने 103 रन का लक्ष्य 8.5 ओवर में हासिल कर लिया और महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से अधिक रन का लक्ष्य सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते हासिल करने का रिकॉर्ड बनाया। अंतरराष्ट्रीय खबरों में इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अमेरिका की भविष्य की नीति में बदलाव की आशंका जताते हुए भारत और लैटिन अमेरिकी देशों के साथ नए गठबंधन बनाने पर जोर दिया है। वहीं, फ्रांस में बढ़ती जीवन-यापन लागत और स्कूलों की खराब स्थितियों के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान करीब 2,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने लूटपाट करने वालों से नुकसान की भरपाई कराने की चेतावनी दी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची
- फोटो : अमर उजाला
Tiger Shroff Firing News Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी; हिरासत में एक संदिग्ध
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी हुई है। हालांकि, अभिनेता सुरक्षित हैं। उन्हें चोट नहीं लगी है। मुंबई पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। अभिनेता पर हमले की जिम्मेदारी अनिल पंडित और हरमन संधू ने ली है। दोनों बिश्नोई गैंग से जुड़े हुए हैं। अनिल पंडित नाम के सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट साझा किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
13 करोड़ वोट काटने का आरोप: सीईसी पर महाभियोग की मांग; 23 अक्तूबर को देशव्यापी प्रदर्शन, क्या है पूरा विवाद?
देश में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विवाद गहरा गया है। 'पीपल अगेंस्ट एसआईआर' नाम के नए बने मंच ने आगामी 23 अक्तूबर को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और मार्च निकालने का बड़ा एलान किया है। इस संगठन का आरोप है कि एसआईआर की आड़ में देश के करोड़ों नागरिकों के मताधिकार छीन लिए गए हैं। संगठन ने संसद से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग चलाकर उन्हें पद से हटाने और उन पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर

20 अक्तूबर को पंजाब जाएंगे अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
अमित शाह जाएंगे पंजाब: एक माह के अंदर दूसरा दौरा, झोटा और गुलजार के परिवारों से कर सकते हैं मुलाकात
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्तूबर को पंजाब के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं। झोटा की 13 अक्तूबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शाह गुरदासपुर में नशा विरोधी कार्यकर्ता बिक्रमजीत सिंह के परिवार से भी मिल सकते हैं। बिक्रमजीत की 15 अक्तूबर की रात नशीले पदार्थों की बिक्री का विरोध करने पर कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। शाह संगरूर में मजदूर गुलजार सिंह के परिवार से भी मुलाकात कर सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर

मणिपुर हिंसा (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
मणिपुर हिंसा: 24 घंटे में 28 घर जलाए; नागा और कुकी बस्तियों पर हमला, जंगलों में भागे लोग; क्या है पूरा मामला?
मणिपुर के कामजोंग जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 28 घरों में आग लगा दी गई। संदिग्ध उग्रवादियों ने नागा और कुकी समुदाय की बस्तियों को निशाना बनाया। इसके बाद आम लोगों को अपने घर छोड़कर भागना पड़ा। उन्होंने जंगलों और सेना के पास के एक शिविर में शरण ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर