फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TOP News: आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत; श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति; आज और कल भी बरसेंगे बदरा

Thu, 19 Mar 2026 06:08 AM IST
Shivam Garg न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shivam Garg Updated Thu, 19 Mar 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 March 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत आज से हो रही है, इसके साथ ही मां वैष्णो देवी का भव्य दरबार भक्तिमय वातावरण से जगमगा उठा। इसी बीच राम मंदिर में आज श्रीराम यंत्र की स्थापना का ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है, जिसमें राष्ट्रपति समेत सात हजार मेहमान उत्सव के साक्षी बनेंगे। वहीं ईरान पर हालिया हमलों के बाद अमेरिका को न केवल क्षेत्रीय तनाव झेलना पड़ रहा है, बल्कि राष्ट्रीय ऋण $39 ट्रिलियन के पार पहुंच चुका है, जो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर भी असर डाल सकता है। इसी बीच केरल में एडीआर रिपोर्ट ने राजनीतिक परिदृश्य में हलचल पैदा कर दी है, जिसमें खुलासा हुआ कि 70% विधायक आपराधिक मामलों में शामिल हैं और आधे से ज्यादा करोड़पति हैं। इन सबके बीच मौसम ने भी अपने रंग बदले हैं उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश और बर्फबारी से तापमान गिरा है और मौसम विभाग के अनुसार आज और कल भी बादल बरसेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 March 2026 Updates on amar ujala
Chaitra Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला
आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत
अध्यात्म, श्रद्धा और विश्वास के पावन पर्व चैत्र नवरात्र की आज से शुरुआत हो रही है।  कलश स्थापना के साथ की साधना का शंखनाद होगा। नवरात्रि का प्रत्येक दिन देवी मां के विशिष्ट रूप को समर्पित होता है और हर स्वरूप की उपासना करने से अलग-अलग प्रकार के मनोरथ पूर्ण होते हैं। नवरात्रि के पहले दिन यानी चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-आराधना होती है। आइए जानते हैं संपूर्ण पूजन विधि और महत्व। 
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 March 2026 Updates on amar ujala
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
अयोध्या में आज श्रीराम यंत्र की स्थापना करेंगी राष्ट्रपति
हिंदू नववर्ष, प्रतिपदा के शुभ क्षण में आज श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एक नए इतिहास का साक्षी बनेगा, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीराम यंत्र की विधिवत स्थापना करेंगी। इस समारोह का साक्षी बनने के लिए करीब सात हजार मेहमान मौजूद रहेंगे। पढ़ें एक क्लिक पर...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 March 2026 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
ईरान पर हमले के बाद अमेरिका को पहुंच रहा दोहरा नुकसान
अमेरिका का राष्ट्रीय ऋण बुधवार को 39 ट्रिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया। यह उपलब्धि ऐसे समय में आई है जब अमेरिका-इस्राइल का ईरान के साथ युद्ध शुरू हुए कुछ ही हफ्ते हुए हैं। यह अभूतपूर्व आंकड़ा प्रशासन की प्रतिस्पर्धी प्राथमिकताओं को उजागर करता है, जिसमें बड़े पैमाने पर कर कानून पारित करना, रक्षा खर्च और आप्रवासन प्रवर्तन को बढ़ावा देना और स्वयं ऋण को कम करना शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 19 March 2026 Updates on amar ujala
मौसम - फोटो : अमर उजाला
आज और कल भी बरसेंगे बादल
उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में अचानक बदलाव आया है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में जहां बारिश हुई है, वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी दर्ज की गई है। इससे बढ़ते तापमान में गिरावट आई है और मौसम सुहावना हो गया है। देश के पूर्वी, पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्से में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश हुई है। अगले दो दिन मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं और मैदानी राज्यों में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी संभावना है। पढ़ें एक क्लिक पर...
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed