फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   17 October 2026 major event 2026

आज के दिन: भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का निर्णायक मैच, मार्को रुबियो का भारत और उज्बेकिस्तान दौरा

Sat, 17 Oct 2026 06:45 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 17 Oct 2026 06:45 AM IST
सार

नमस्कार! आज है शनिवार, 17 अक्तूबर  इस खबर के जरिए हम आपको बताएंगे कि आज देश-दुनिया में क्या कुछ होने वाला है? आइए जानते हैं... 

विज्ञापन
17 October 2026 major event 2026
आज के खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आज 17 अक्तूबर 2026 को अश्विना माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी है। मार्को रुबियो का भारत और उज्बेकिस्तान दौरा पर हैें। इसके साथ ही भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का निर्णायक मैच होगा। 

विज्ञापन
Trending Videos

मार्को रुबियो का भारत और उज्बेकिस्तान दौरा

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो 17 से 22 अक्टूबर तक भारत और उज्बेकिस्तान के दौरे पर रहेंगे। भारत में वे मुंबई और जामनगर जाएंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात भारतीय सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से होगी। बातचीत का मुख्य मकसद दोनों देशों के रणनीतिक रिश्तों को मजबूत करना, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करना और ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की संभावनाएं तलाशना है। दौरे के दौरान  विदेश मंत्री एस. जयशंकर के मुंबई में रुबियो से मिलने की भी संभावना है। भारत पहुंचने से पहले रुबियो उज्बेकिस्तान के समरकंद जाएंगे। वहां वे C5+1 मंत्रिस्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे और मध्य एशियाई देशों के अधिकारियों से बातचीत करेंगे। इस बैठक में अमेरिका और मध्य एशिया के बीच रणनीतिक सहयोग और व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा संकल्प अभियान का समापन आज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के  सत्ता में रहने के 25 वर्ष पूरे होने पर भाजपा 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है। 17 सितंबर से चल रहे इस अभियान का आज समापन हो जाएगा। इस अभियान के दौरान कई कार्यक्रम किए गए। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया गया। कहीं इसके लिए लोगों को जागरुक किया गया। इसके तहत केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर और 'सेवा सेतु' कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

 

विज्ञापन

यूपी के मतदाताओं का नाम जोड़ने के लिए आज विशेष कैंप

मतदाता सूची में शामिल होने से छूटे हुए मतदाताओं का नाम जोड़ने उत्तर प्रदेश में फिर से कवायद की जा रही है। इसके तहत चुनाव आयोग आज और अलगे शनिवार यानी 17 और 24 अक्तूबर को हर बूथ पर विशेष कैंप लगाएगा। कैंप के जरिए पात्र नागरिकों और युवा मतदाताओं के पास अपना नाम जुड़वाने का मौका होगा।  

भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का निर्णायक मैच

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मैच आज बंगलूरू में खेला जाएगा। सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। सीरीज का पहला और तीसरा मैच भारत ने जीता वहीं, दूसरे और चौथे मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की है। आज जो टीम जीतेगी सीरीज उसके नाम हो जाएगी।

यूट्यूबर ध्रुव राठी से जुड़े मामले की सुनवाई

यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ शनिवार को दिल्ली के साकेट कोर्ट में मानहानि केस की सुनवाई होगी। दरअसल, भगवान श्रीराम और माता सीता को लेकर बनाए गए एक वीडियो से जुड़ा मामला है। याचिकाकर्ता की ओर से पेश सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता अमिता सचदेवा के मुताबिक वीडियो में भगवान श्रीराम व माता सीता को लेकर अमर्यादित दावे किए हैं, जो सनातन संस्कृति की भावना को ठेस पहुंचाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed