फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुर्खियां: आज दिल्ली में दिपके लहराएंगे तिरंगा; कई जगह बर्फबारी; UP समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी मतदाता सूची

Fri, 16 Oct 2026 05:10 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 16 Oct 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में सीजेपी के तिरंगा मार्च को लेकर हलचल तेज है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है और पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सीजेपी के अभिजीत दिपके ने गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए कहा है कि तिरंगा लहराने के लिए जेल जाना पड़ा तो वे तैयार हैं। उधर, उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान में धान, कपास और गन्ने की फसल प्रभावित हुई है। चुनाव आयोग ने यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का एलान किया है। ओडिशा में आठ साल बाद छात्र संघ चुनाव हुए हैं, जिनमें 153 कॉलेजों के नतीजे घोषित किए गए हैं। क्रिकेट में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज के दौरान रायपुर में महिला दर्शकों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। वहीं, राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ के अमेरिका-पाकिस्तान मैच को लेकर दिए बयान पर सियासी विवाद शुरू हो गया है। अंतरराष्ट्रीय खबरों में अमेरिका के ऑरोरा में हिंदू मंदिर पर हमले की कथित साजिश को लेकर हिंदू संगठन ने चिंता जताई है। दिल्ली में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं को पुलिस से झड़प के मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग पर प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया। सऊदी अरब में हूती विद्रोहियों के हमलों के बीच भारत ने वहां के लोगों और नेतृत्व के साथ एकजुटता जताई है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन महीने में कराने के हाईकोर्ट के फैसले को ग्राम प्रधान सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देंगे। उधर, भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल के भारत की चुनावी प्रक्रिया पर दिए बयानों पर आपत्ति जताई है। कारोबार में स्टेलेंटिस ने भारत में 4,000 करोड़ रुपये के नए निवेश का एलान किया है। कंपनी 2030 तक जीप और सिट्रोएन की 12 नई गाड़ियां लॉन्च करेगी। मनोरंजन जगत में रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ का अंतरराष्ट्रीय ट्रेलर छह भाषाओं में रिलीज हुआ है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें-
Trending Videos
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके (फाइल) - फोटो : पीटीआई-अमर उजाला ग्राफिक्स
तिरंगा लहराएंगे दिपके LIVE: आज कनॉट पैलेस के पास जुटेंगे सीजेपी समर्थक, दिल्ली से मुंबई तक हलचल; पुलिस मुस्तैद
सीजेपी के अभिजीत दिपके ने आज दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' मुहिम के तहत युवाओं से बड़ी संख्या में घरों से निकलने और तिरंगा फहराने की अपील की है। दिल्ली पुलिस ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से लोगों को दूर रहने की अपील की है। कनॉट प्लेस में निषेधाज्ञा लागू है। मुंबई पुलिस ने आजाद मैदान में सशर्त अनुमति दी है। पढ़ें पूरी खबर 

'हर जगह मेरा पीछा कर रही सफेद स्कॉर्पियो': दिपके का दावा-पुलिस ने घर के आस-पास चारों ओर से घेर रखा है
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने झंडेवालान में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। शुक्रवार को सेंट्रल पार्क में तिरंगा फहराने की योजना से पहले गुरुवार आधी रात दिपके ने कहा कि आज रात या कल सुबह, दिल्ली पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। उन्होंने कहा, 'अगर इस देश में तिरंगा फहराने के लिए जेल जाना पड़े, तो हम इसके लिए तैयार हैं। हमने पहले 10 अक्तूबर को विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था। आपने पूरी दिल्ली बंद कर दी, बसें बंद कर दीं, मेट्रो बंद कर दीं, रेलवे बंद कर दिया, इंटरनेट बंद कर दिया और बैरिकेड्स लगा दिए। पढ़ें पूरी खबर 

दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: प्रदर्शन के चलते आज इन रास्तों पर रहेगा असर, परेशानी से बचने को अपडेट जानकर ही निकलें
सेंट्रल पार्क, कनॉट प्लेस में कल शुक्रवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रस्तावित तिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसके मद्देनजर दोपहर 03:00 बजे से ट्रैफिक आवाजाही प्रभावित रहेगी। कनॉट प्लेस और उसके आसपास की कुछ सड़कों पर असर पड़ने की संभावना है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। लोगों को अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की सलाह दी गई है। ये भी पढ़ें
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
कश्मीर घाटी में बर्फबारी... - फोटो : अमर उजाला
ठंड की आहट: दिल्ली समेत कई राज्यों में बारिश, पांच डिग्री तक गिरा एनसीआर का पारा; पहाड़ों पर बर्फ से रौनक
उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों में बृहस्पतिवार को हुई मूसलाधार बारिश, ओलावृष्टि व आंधी-तूफान ने किसानों पर आफत ला दी है। पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी यूपी और राजस्थान के बड़े हिस्से में खेती को भारी नुकसान पहुंचा है। अनाज मंडियों में खुले में रखी धान, बाजरा व मक्के की पैदावार भीग गई, जबकि खेतों में हजारों एकड़ तैयार फसलें जमीन पर बिछ गई हैं। 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी से 3.5 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में धान, कपास व गन्ने की फसलों को नुकसान पहुंचा है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
एसएसआर: विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग का फैसला, यूपी-पंजाब समेत 17 राज्यों में अपडेट होगी वोटर लिस्ट
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर जारी विवाद के बीच चुनाव आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) कराने की घोषणा की है। इनमें उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा जैसे वे राज्य भी शामिल हैं, जहां अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 16 october 2026 Updates on amar ujala News In Hindi
धरानीधर विश्वविद्यालय, क्योंझर में जश्न मनाते एबीवीपी के छात्र नेता - फोटो : एक्स/एबीवीपी/वीडियो ग्रैब
ओडिशा में आठ साल बाद हुए छात्र संघ चुनाव: 153 कॉलेजों के नतीजे घोषित; उत्कल विश्वविद्यालय में क्यों रुकी गणना?
ओडिशा में आठ साल बाद गुरुवार को छात्र संघ के चुनाव हुए। इस दौरान कुछ जगहों पर तनाव की घटनाएं भी सामने आईं। 153 कॉलेजों के चुनाव नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, राज्य के 346 सरकारी कॉलेजों और 13 विश्वविद्यालयों में मतदान कराया गया। मतदान सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। ये भी पढ़ें पूरी खबर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed