आज शनिवार, 01 अगस्त 2026 की सुबह देश-दुनिया की बड़ी और हलचल भरी खबरों के साथ आपका अमर उजाला हाजिर है। देश-दुनिया में आज कई बड़ी घटनाएं सुर्खियों में रहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने नए वीडियो संदेश में कहा कि उन्हें और उनकी माता को गालियां दी गईं, लेकिन वह गुमराह बच्चों को माफ करना चाहते हैं। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में रजत पदक जीतकर भारत का मान बढ़ाया, जबकि एक कांस्य पदक भी भारत की झोली में आया और श्रीलंका ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। अब तक भारत को कुल 23 पदक मिल चुके है। उधर, जंतर मंतर प्रदर्शन और हिंसा मामले में कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, यूट्यूबर और तीन कंपनियां जांच एजेंसियों के रडार पर हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा के लिए 15 सूत्रीय शांति योजना पेश करते हुए दावा किया कि हमास हथियार डालेगा, जबकि इस्राइल के अगले कदम पर सबकी नजर है। वहीं जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने नाम पूछकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसकी जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है। यह बीते 10 दिनों में दूसरी बड़ी टारगेट किलिंग की घटना है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें एक जगह और एक ही क्लिक में...
Top News: पीएम मोदी ने गाली देने वाले बच्चों को माफ किया; CWG में तेजस्विन ने रचा इतिहास, भारत को अब तक 23 पदक
PM Modi का नया वीडियो संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात एक बार फिर इंस्टाग्राम लाइव के जरिए देशवासियों, खासकर जेन-जी को संबोधित किया। रात करीब 11 बजे प्रसारित इस संदेश में उन्होंने जंतर-मंतर की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि वह बच्चों को माफ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बचपन में गलतियां होती हैं और उन्हीं गलतियों से सीखने और सुधरने का अवसर भी मिलता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह समाज में मौजूद आक्रोश को अच्छी तरह समझते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
जंतर मंतर प्रदर्शन और हिंसा: कई सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर पर कसेगा शिकंजा, तीन कंपनियां भी रडार पर
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के समर्थन में पोस्ट करने वाले कई बड़े इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर पर शिकंजा कसने की तैयारी है। डिजिटल मार्केटिंग, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और कंटेंट प्रमोशन से जुड़ी तीन बड़ी कंपनियों के दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं। कई पूर्व पत्रकारों पर भी प्रदर्शन के पक्ष में अभियान चलाने का आरोप है। जांच एजेंसियों के सूत्रों के मुताबिक, इंस्टाग्राम, एक्स और यूट्यूब पर अच्छे खासे फॉलोअर्स वाले कई इंफ्ल्यूएंसर्स को प्रति पोस्ट 40 से 80 हजार रुपये तक का भुगतान किया गया। पढ़ें एक क्लिक पर...
CWG 2026: भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में
स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा समेत तीन भारतीयों ने आज इस प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रमंडल खेल ग्लास्गो में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में नीरज के अलावा जो दो अन्य भारतीय शामिल हुए, उनके नाम रोहित यादव और यशवीर सिंह हैं। इस वैश्विक स्पर्धा में कांटे की टक्कर हुई। पढ़ें पूरी खबर...
आतंकियों ने नाम पूछकर मारी गोली, टीआरएफ ने ली जिम्मेदारी
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार देर शाम आतंकियों ने एक बार फिर अपनी पुरानी टारगेट किलिंग वाली मोडस ऑपरेंडी अपनाते हुए निर्दोष प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया। यह कायरतापूर्ण हमला कुलगाम के केल्लम इलाके में स्थित ईंट भट्ठा 77बी के पास हुआ, जहां काम कर रहे मजदूरों पर आतंकियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में छत्तीसगढ़ निवासी 24 वर्षीय दीपक रात्रे की मौके पर मौत हो गई, जबकि 28 वर्षीय भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पढ़ें पूरी खबर...