{"_id":"67ca47e63255c9226a04bc6c","slug":"top-headline-today-big-news-7th-march-2025-business-sports-politics-news-updates-in-hindi-2025-03-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: आज से राहुल गांधी का गुजरात दौरा; अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; जेलेंस्की US से वार्ता पर सहमत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: आज से राहुल गांधी का गुजरात दौरा; अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट; जेलेंस्की US से वार्ता पर सहमत
Fri, 07 Mar 2025 06:42 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Fri, 07 Mar 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज गुजरात दौरे पर रहेंगे। खबरों के मुताबिक राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय खबरों में अमेरिकी शेयर बाजार की गिरावट भी सुर्खियों में है। एक अन्य अहम घटना यूक्रेन से सामने आई। यहां के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि वे रूस के साथ युद्ध रोकने को लेकर सऊदी अरब में अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। होली के त्योहार की दस्तक के साथ उत्तर प्रदेश से भी अहम खबर सामने आई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने आठ से 18 मार्च तक यूपी में अतिरिक्त बसें चलाने का एलान किया है। साथ ही कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश भी सुर्खियों में रही। कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जॉयमाला बागची की पदोन्नति अगर केंद्र सरकार मंजूर करती है, तो 12 साल बाद कोई जज कलकत्ता हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट पहुंचेगा। जस्टिस बागची छह साल बाद चीफ जस्टिस भी बन सकेंगे। इसके अलावा पुणे की निचली अदालत में जज की 'मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र वाली' टिप्पणी भी चर्चा में रही। रान्या राव के सोने की तस्करी मामले से डीजीपी रामचंद्र राव का पल्ला झाड़ना भी सुर्खियों में रहा। मध्य प्रदेश के बैतूल में खदान धंसने से हुआ हादसा भी सुर्खियों में रहा। अमर उजाला के इस लिंक में एक ही जगह पढ़िए आज दिन की बड़ी खबरें
राहुल गांधी
- फोटो : एएनआई
Gujarat Congress: राहुल गांधी का गुजरात दौरा आज से
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानी सात मार्च से गुजरात दौरे पर रहेंगे। दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य आ रहे कांग्रेस नेता गुजरात में कांग्रेस समिति की बैठक में भाग लेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक राहुल अगले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए राज्य के जिला और राज्य स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर
अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज- नेस्डैक
- फोटो : एएनआई / रॉयटर्स
Nasdaq Below Record: अमेरिकी शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, नेस्डैक सूचकांक रिकॉर्ड से 10% से अधिक नीचे
अमेरिका में टैरिफ की दरों में उछाल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वाली कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण निवेशकों को बड़े नुकसान की खबर है। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज- नैस्डैक का सूचकांक अपने रिकॉर्ड से 10% से अधिक नीचे चला गया है। वॉल स्ट्रीट में बिकवाली हुई है और निवेशकों के पैसे डूब रहे हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति जेलेंस्की और ट्रंप (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
अमेरिका के साथ बातचीत पर राजी हुए यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार को बताया कि यूक्रेन और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्ति को लेकर वार्ता अगले सप्ताह सऊदी अरब में होगी। जेलेंस्की ने अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा कि वह सोमवार को सऊदी अरब के लिए यात्रा करेंगे और उनकी टीम वहां अमेरिकी अधिकारियों के साथ शांति वार्ता में हिस्सा लेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।