Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   DGP Ramachandra Rao denies knowledge of stepdaughter Ranya Rao involvement in gold smuggling case

Ranya Rao: रान्या राव के सोने की तस्करी मामले से डीजीपी रामचंद्र राव ने झाड़ा पल्ला, कहा- मुझे कोई जानकारी नहीं

Thu, 06 Mar 2025 10:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 06 Mar 2025 10:27 PM IST
सार

Ranya Rao Case: रामचंद्र राव ने सौतेली बेटी रान्या राव के सोने की तस्करी विवाद से खुद को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा। मेरे करियर पर कोई काला धब्बा नहीं है।

विज्ञापन
DGP Ramachandra Rao denies knowledge of stepdaughter Ranya Rao involvement in gold smuggling case
रान्या राव - फोटो : फेसबुक- Ranya Rao

विस्तार

सोना तस्करी के आरोप में अपनी सौतेली बेटी रान्या राव की गिरफ्तारी पर कर्नाटक राज्य पुलिस आवास निगम के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रामचंद्र राव ने चुप्पी तोड़ी है। इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। जब मीडिया के माध्यम से उन्हें इस घटना के बारे में जानकारी मिली तो वह खुद हैरान रह गए।

विज्ञापन
Trending Videos

खबरों से हुई इस मामले की जानकारी
रामचंद्र राव ने इस विवाद से खुद को दूर करने की कोशिश करते हुए कहा कि कानून अपना काम करेगा। मेरे करियर पर कोई काला धब्बा नहीं है। रान्या की तस्करी गतिविधियों में कथित संलिप्तता के बारे में पहले से मुझे कोई जानकारी नहीं थी और रान्या की गिरफ्तारी के बारे में केवल मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के साथ नहीं रहतीं रान्या
उन्होंने आगे कहा, 'जब मीडिया के माध्यम से ऐसी घटना मेरे संज्ञान में आई तो मैं भी हैरान और हताश हो गया। मुझे इनमें से किसी भी चीज के बारे में पता नहीं था। किसी भी अन्य पिता की तरह मैं भी हैरान और परेशान था। वह हमारे साथ नहीं रह रही हैं। वह अपने पति के साथ अलग रह रही हैं। कुछ पारिवारिक मुद्दों के कारण उनके बीच कुछ समस्या है।'

विज्ञापन

हमेशा प्राथमिकता रही है सार्वजनिक सेवा
रामचंद्र राव ने अपनी ईमानदारी और देश के प्रति अपनी निष्ठा के बारे में बात करते हुए कहा कि सार्वजनिक सेवा उनकी प्राथमिकता रही है। ऐसे में उन्हें यह जानकार बेहद दुख पहुंचा है कि इस आजीवन समर्पण के बावजूद उनकी प्रतिष्ठा और परिवार का भविष्य अब ऐसी किसी चीज से धूमिल हो रहा है, जो उनके नियंत्रण से बाहर है। उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत को इन घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है, जो उनकी छवि को नुक्सान पहुंचा रहा है।

कौन हैं रामचंद्र राव
डीजीपी ने आश्वासन दिया कि यदि रान्या द्वारा किसी भी कानून का उल्लंघन किया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रान्या वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव की सौतेली बेटी हैं। डीजीपी रैंक के अधिकारी रामचंद्र वर्तमान में कर्नाटक राज्य पुलिस आवास एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। वह अक्तूबर 2023 से पुलिस महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं।

क्या है पूरा मामला
अभिनेत्री रान्या राव को सोमवार को बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से करोड़ों रुपये के सोने की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अधिकारियों ने उन्हें तब गिरफ्तार किया, जब वह जिस एमिरेट्स फ्लाइट से यात्रा कर रही थीं, वह सोमवार शाम को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरीं। कथित तौर पर वह अपने सौतेले पिता रामचंद्र राव के संबंधों और संपर्कों का इस्तेमाल अपनी यात्राओं के दौरान हवाई अड्डों पर सुरक्षा जांच से बचने के लिए करती थीं।

12.56 करोड़ रुपये का सोना बरामद
रान्या के पास से 12.56 करोड़ रुपये का सोना बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद डीआरआई अधिकारियों ने लावेल रोड के पॉश इलाके में स्थित उनके बेंगलुरु स्थित घर पर भी छापा मारा। वहां से उन्हें करोड़ों रुपये का सोना और नकदी बरामद हुई।मामले में कुल जब्ती 17.29 करोड़ रुपये की है, जिसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है, जो संगठित सोना तस्करी नेटवर्क के लिए एक बड़ा झटका है। डीआरआई के अनुसार, 14.2 किलोग्राम सोना हाल के दिनों में बेंगलुरु हवाई अड्डे पर जब्त सबसे बड़ी सोने की खेप में से एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed