US Ukraine Talk: जेलेंस्की बोले- रूस के साथ युद्ध खत्म करने पर अमेरिका के साथ करेंगे बात; सऊदी में होगी वार्ता
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को बताया कि यूक्रेन और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्ति को लेकर वार्ता अगले सप्ताह सऊदी अरब में होगी। उन्होंने कहा कि मैं सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस से मिलने जा रहा हूं। उसके बाद, मेरी टीम सऊदी अरब में अमेरिकी भागीदारों के साथ काम करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने गुरुवार को बताया कि यूक्रेन और अमेरिका के बीच युद्ध समाप्ति को लेकर वार्ता अगले सप्ताह सऊदी अरब में होगी। जेलेंस्की ने अपने रात्रिकालीन संबोधन में कहा कि वह सोमवार को सऊदी अरब के लिए यात्रा करेंगे और उनकी टीम वहां अमेरिकी अधिकारियों के साथ शांति वार्ता में हिस्सा लेगी।
सऊदी के क्राउन प्रिंस से मिलेंगे जेलेंस्की
साथ ही राष्ट्रपति जेलेंस्की ने साऊदी के क्राऊन प्रिंस से मिलने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस से मिलने जा रहा हूं। उसके बाद, मेरी टीम सऊदी अरब में अमेरिकी भागीदारों के साथ काम करेगी। यूक्रेन शांति की ओर सबसे अधिक रुचि रखता है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य युद्ध को समाप्त करने के लिए अमेरिका के साथ चर्चा करना और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.