फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Former TMC MLA Ajit Maity arrested; accused of taking money in exchange for a party post.

पश्चिम बंगाल: पूर्व टीएमसी विधायक अजीत मैती गिरफ्तार, पार्टी में पद दिलाने के नाम पर पैसे लेने का लगा आरोप

Fri, 25 Sep 2026 01:33 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी आईएएनएस, कोलकाता
आईएएनएस, कोलकाता Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 25 Sep 2026 01:33 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने पूर्व टीएमसी विधायक अजीत मैती को वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता को संगठन में पद दिलाने का झांसा देकर पैसे लिए। 

विज्ञापन
West Bengal: Former TMC MLA Ajit Maity arrested; accused of taking money in exchange for a party post.
पूर्व टीएमसी विधायक अजीत मैती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व विधायक को वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर पार्टी कार्यकर्ता से पार्टी पद दिलाने का वादा करके पैसे लेने का आरोप है। 
विज्ञापन


कहां से हुई है गिरफ्तारी? 
पश्चिम मेदिनीपुर जिला पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिंगला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके अजीत मैती को शुक्रवार सुबह खड़गपुर थाने के मदपुर इलाके में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें डेबरा थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने क्या बताया? 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उन्हें दिन में मेदिनीपुर की जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां सरकारी वकील पूछताछ के लिए उनकी हिरासत की मांग कर सकते हैं। पुलिस का कहना है कि अजीत मैती पर आरोप है कि उन्होंने तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता को पार्टी में पद दिलाने का झांसा देकर उससे पैसे लिए थे। यह गिरफ्तारी उसी कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तारी पर विधायक ने क्या कहा? 
गिरफ्तारी के बाद अजीत मैती ने पत्रकारों से कहा कि वह राजनीतिक बदले की भावना का शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे न्यायपालिका पर भरोसा है और मुझे यकीन है कि मुझे न्याय मिलेगा।'
तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने भी इस गिरफ्तारी को राजनीति से प्रेरित बताया है। तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रद्युत घोष ने कहा, 'हमने सुना है कि उन्हें एक पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें शुक्रवार को कोलकाता में हमारी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर जाकर उनसे मिलना था। इससे ठीक पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह साजिश के अलावा कुछ नहीं है।'

कौन हैं अजीत मैती? 
अजीत मैती 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पिंगला से चुने गए थे। उन्होंने 2026 के चुनाव में भी उसी सीट से चुनाव लड़ा लेकिन भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार से हार गए। फिलहाल वह पश्चिम मेदिनीपुर जिला परिषद के उपाध्यक्ष हैं।


बताया जा रहा है कि इस साल की शुरुआत में पश्चिम बंगाल में सरकार बदलने के बाद से तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेताओं से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। कई पूर्व टीएमसी विधायक भ्रष्टाचार, जबरन वसूली और अन्य अपराधों के आरोपों में गिरफ्तार हो चुके हैं। भाजपा सरकार के सत्ता में आने के बाद से कोलकाता नगर निगम के कई पूर्व तृणमूल पार्षदों को भी विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। अजीत मैती की गिरफ्तारी के साथ आपराधिक मामलों का सामना कर रहे पूर्व टीएमसी नेताओं की सूची और लंबी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed