{"_id":"67d8c50bb96d4f197a0fd088","slug":"top-headline-today-big-news-18th-march-2025-world-fii-business-sports-politics-news-updates-in-hindi-2025-03-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Top News: महाराष्ट्र में औरंगजेब पर घमासान; भारत का व्यापार घाटा कम हुआ; FII निकासी के रिकॉर्ड टूटे; सुर्खियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Top News: महाराष्ट्र में औरंगजेब पर घमासान; भारत का व्यापार घाटा कम हुआ; FII निकासी के रिकॉर्ड टूटे; सुर्खियां
Tue, 18 Mar 2025 06:27 AM IST
ज्योति भास्कर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 18 Mar 2025 06:27 AM IST
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देश-विदेश से आई आज की बड़ी खबरों में महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र के मुद्दे पर हो रही राजनीति सबसे अहम घटना रही। सियासत से इतर नागपुर में यह मुद्दा हिंसक हो गया। उपद्रव, पथराव और आगजनी के कारण डीसीपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 20 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके अलावा व्यापारिक जगत से भारत के व्यापार घाटे में रिकॉर्ड कमी आना भी सुर्खियों में रहा। इसके अलावा FII ने निकासी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। रायसीना डायलॉग में भारत और न्यूजीलैंड के राष्ट्राध्क्षों की टिप्पणी के साथ-साथ अमेरिकी खुफिया अधिकारी तुलसी गबार्ड की भारत यात्रा भी बड़ी खबरों में शामिल रही। खेल जगत में फुटबॉल के मैदान पर मेसी को तगड़ा झटका लगने की खबर बड़ी रही। मेसी उरुग्वे और ब्राजील के खिलाफ विश्व कप क्वालिफाइंग मैच से बाहर हो गए हैं। अंतरराष्ट्रीय खबरों में पाकिस्तान में बंद कमरे में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों की बैठक भी सुर्खियों में रही। इसके अलावा भारतवंशी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर के कल तड़के इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से धरती पर लौटने की खबर भी चर्चा में है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, राजनीति और खेल जगत की अहम खबरें
नागपुर में उपद्रव और आगजनी के दौरान मुस्तैद पुलिस
- फोटो : पीटीआई
Nagpur Violence: महाल के बाद हंसपुरी में भी उपद्रव, डीसीपी गंभीर रूप से घायल; अब तक 20 हिरासत में
औरंगजेब की कब्र को लेकर महाराष्ट्र में चल रहा विवाद सोमवार को हिंसक हो गया। मध्य नागपुर में एक समुदाय की पवित्र पुस्तक जलाने की अफवाह फैलने के बाद लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। चिटनवीस पार्क से शुक्रवारी तालाब रोड पर दंगाइयों ने चार गाड़ियों में आग लगा दी और दो दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की। दो पोकलेन मशीनों में भी आग लगा दी गई। स्थानीय निवासियों के घरों पर पथराव किया गया। जवाब में दूसरे समूह की ओर से भी पत्थर फेंके गए।पुलिस के अनुसार हिंसा में तीन पुलिसकर्मियों समेत नौ लोग घायल हुए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
लगातार बढ़ता आयात बन रही चुनौती (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई
भारत के लिए अच्छी खबर: टैरिफ वार के बीच देश का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल में सबसे कम
अमेरिकी प्रशासन की नीतियों के कारण टैरिफ वार जैसे हालात हैं। के बीच भारत का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल में सबसे कम है। निर्यात में लगातार चौथे माह गिरावट दर्ज की गई है। आयात भी करीब दो साल के निचले स्तर पर आ चुका है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेयर मार्केट
- फोटो : PTI
कोरोना और 2008 पर भारी व्यापार युद्ध: एफआईआई ने निकासी के तोड़े रिकॉर्ड
कोरोना और 2008 की मंदी पर 2025 का व्यापार युद्ध भारी पड़ रहा है। एफआईआई ने निकासी के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं। चालू वित्त वर्ष में अब तक विदेशी संस्थागत निवेशक 1.53 लाख करोड़ रुपये के शेयर बेच चुके हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Waqf Board
- फोटो : अमर उजाला
वक्फ संशोधन विधेयक ईद के बाद: इसी सत्र में पारित कराने की जल्दबाजी नहीं
संसद के बजट सत्र में वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। इसी बीच सरकारी सूत्रों ने कहा है कि इस पर ईद के बाद विचार किया जाएगा। विधेयक को इसी सत्र में पारित कराने की जल्दबाजी नहीं है। टीडीपी, लोजपा जैसे दल सरकार के साथ हैं, तो दूसरी तरफ विपक्ष भी एकजुट है। यहां पढ़ें पूरी खबर