फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Amid global tariff war India trade deficit lowest in three and a half years imports lowest in two years

भारत के लिए अच्छी खबर: टैरिफ वार के बीच देश का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल में सबसे कम, आयात दो साल में सबसे कम

Tue, 18 Mar 2025 06:25 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 18 Mar 2025 06:25 AM IST
सार

अमेरिकी प्रशासन की नीतियों के कारण टैरिफ वार जैसे हालात हैं। के बीच भारत का व्यापार घाटा साढ़े तीन साल में सबसे कम है। निर्यात में लगातार चौथे माह गिरावट दर्ज की गई है। आयात भी करीब दो साल के निचले स्तर पर आ चुका है।

विज्ञापन
Amid global tariff war India trade deficit lowest in three and a half years imports lowest in two years
भारत के व्यापार घाटे में रिकॉर्ड गिरावट (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई

विस्तार

दुनियाभर में टैरिफ वार के बीच आयात में गिरावट से देश का व्यापार घाटा फरवरी, 2025 में कम होकर 14.05 अरब डॉलर रह गया। यह अगस्त, 2021 के बाद इसका साढ़े तीन साल का निचला स्तर है। खास बात है कि व्यापार घाटा अर्थशास्त्रियों के 21.65 अरब डॉलर के पूर्वानुमान से काफी कम है।
विज्ञापन


वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पेट्रोलियम कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक अनिश्चितताओं की वजह से भारत से वस्तुओं का निर्यात लगातार चौथे महीने घटकर 36.91 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 41.41 अरब डॉलर रहा था। इस अवधि में आयात भी घटकर करीब दो साल के निचले स्तर 50.96 अरब डॉलर पर आ गया। यह अप्रैल, 2023 के बाद सबसे कम आयात है। फरवरी, 2024 में कुल 60.92 अरब डॉलर का आयात किया गया था।
विज्ञापन
  • 14.05 अरब डॉलर रह गया व्यापार घाटा फरवरी में
  • 36.91 अरब डॉलर का देश से किया गया निर्यात 
  • 50.96 अरब डॉलर का आयात किया गया बीते माह
चार महीनों (नवंबर, 2024-फरवरी, 2025) में वस्तुओं के निर्यात में मूल्य के लिहाज से गिरावट देखी गई। जनवरी में 36.43 अरब डॉलर का निर्यात किया गया, जो एक साल पहले के 37.32 अरब डॉलर से कम है। दिसंबर में यह घटकर 38.01 अरब डॉलर और नवंबर में 32.11 अरब डॉलर रह गया। व्यापार घाटे का आंकड़ा अगस्त, 2021 के बाद से सबसे निचले स्तर पर आने के बारे में पूछे जाने पर एक अधिकारी ने कहा, ये त्वरित अनुमान हैं। हम आयात में इस गिरावट के विवरण की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


11 महीने में 6.24 फीसदी बढ़ा निर्यात
चालू वित्त वर्ष के पहले 11 महीनों (अप्रैल-फरवरी) में वस्तु-सेवा निर्यात 6.24 फीसदी बढ़कर 750.53 अरब डॉलर पहुंच गया। 2023-24 की समान अवधि में देश से 706.43 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था। 

शीर्ष-5 निर्यात गंतव्य, जापान को सर्वाधिक वृद्धि
मूल्य के लिहाज से जिन पांच देशों को फरवरी में भारत से सबसे ज्यादा वस्तुओं का निर्यात किया गया, उनमें अमेरिका (9.1 फीसदी), संयुक्त अरब अमीरात (5.19 फीसदी), यूके (12.47 फीसदी), जापान (21.67 फीसदी) और नीदरलैंड (3.68 फीसदी) शामिल हैं। 

सोने और कच्चे तेल के आयात में गिरावट
वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, सोने का आयात फरवरी में घटकर 2.3 अरब डॉलर रह गया, जो जनवरी में 2.68 अरब डॉलर रहा था। कच्चे तेल का आयात भी 13.4 अरब डॉलर की तुलना में कम होकर 11.8 अरब डॉलर रह गया।
  • गैर-पेट्रोलियम, गैर-रत्न आभूषण (सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य धातु) का आयात एक साल पहले के 33.96 अरब डॉलर की तुलना में बढ़कर 35.02 अरब डॉलर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed