फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोवा में इन दिग्गजों की साख दांव पर

Thu, 09 Mar 2017 04:59 PM IST
amarujala.com- presented by : हर्षित गौतम
amarujala.com- presented by : हर्षित गौतम Updated Thu, 09 Mar 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
top 5 Politicians of goa assembly election 2017
सिद्धार्थ कुनकोलिअंकर - फोटो : amarujala

पर्यटकों की पसंदीदा जगह गोवा की 40 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। जिसका फैसला शनिवार 11 मार्च को होना है। पांचों राज्यों के बीच गोवा का चुनाव भी इस बार खास हो गया है उसकी वजह है अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी, जो नए खिलाड़ी के रूप में मैदान में है। ऐसे में नेता और जनता दोनों की नजरें परिणामों पर ‌टिकी हैं। इसी के बीच हम आपको रूबरू करा रहे हैं उन पांच चेहरों से जिनके बीच से ही मुख्यमंत्री चुने जाने की संभावना है।



सिद्धार्थ कुनकोलिअंकर
गोवा की पणजी सीट बीजेपी और रक्षामंत्री मनोहर पार्रिकर दोनों के लिए बेहद अहम है। ये बीजेपी की वो घरेलू सीट है जिस पर भाजपा ने 1994 से लगातार कब्जा कायम जमाया हुआ है। इसलिए इस बार भाजपा ने चौतरफा मुकाबले के बीच इस सीट पर सिद्धार्थ कुनकोलिअंकर पर दांव लगाया है।

गोवा में इन दिग्गजों की साख दांव पर

top 5 Politicians of goa assembly election 2017
बाबुष मोंसेरेट - फोटो : amarujala

बाबुष मोंसेरेट उर्फ अतानासियो मोंसेरेट
पणजी की सीट कांग्रेस के लिए बेहद अहम है। कांग्रेस इस सीट पर यूनाइटेड गोवन पार्टी के बाबुष मोंसेरेट को समर्थन दे रही है। बाबुष उर्फ अतानासियो मोंसेरेट के लिए ये चुनाव प्रतिष्ठा का सवाल है। बाबुष को कांग्रेस ने उपचुनाव में कुनकोलिअंकर को जिताने के आरोप में पार्टी से बाहर किया था।

गोवा में इन दिग्गजों की साख दांव पर

top 5 Politicians of goa assembly election 2017
एल्विस गोम्स - फोटो : amarujala

आदमी पार्टी के सीएम कैंडिडेट एल्विस गोम्स
गोवा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने पूर्व नौकरशाह एल्विस गोम्स पर दांव खेला है। 53 साल के गोम्स ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने के बाद नौकरी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली है। गोम्स पूर्व में आईजी जेल और शहरी विकास सचिव थे वो दक्षिणी गोवा की कुनकोलिम सीट से चुनावी मैदान में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा में इन दिग्गजों की साख दांव पर

top 5 Politicians of goa assembly election 2017
विजय खोत - फोटो : amarujala

विजय खोत
भारतीय जनता पार्टी ने कानकोना सीट से इस बार खेलमंत्री रमेश तवाडकर का टिकट काटकर विजय खोत को टिकट दिया है। विजय खोत को इस सीट पर पार्टी को अपनी अहमियत साबित करनी है।

विज्ञापन

गोवा में इन दिग्गजों की साख दांव पर

top 5 Politicians of goa assembly election 2017
लक्ष्मीकांत पार्सेकर - फोटो : amarujala

लक्ष्मीकांत पार्सेकर
मेनड्रेम विधानसभा सीट से मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पार्सेकर उम्मीदवार हैं। लेकिन स्थानीय लोगों में उनके खिलाफ गुस्सा है। यहां के कई वोटर मानते हैं कि पार्सेकर ने सीएम रहने के बावजूद स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई काम नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed