फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती

Fri, 10 Mar 2017 09:04 PM IST
amarujala.com- presented by : हर्षित गौतम
amarujala.com- presented by : हर्षित गौतम Updated Fri, 10 Mar 2017 09:04 PM IST
विज्ञापन
Top 20 candidates in up elections 2017
- फोटो : amarujala

उत्तर प्रदेश के चुनावी संग्राम में मतदान का दौर थम चुका है। अब बारी परिणाम की है, आने वाली 11 मार्च सभी दावेदारों के लिए खास होने वाली है। नजदीक आती चुनाव परिणाम की तारीख के साथ इन प्रत्याशियों की दिल की धड़कने भी तेज होती जा रही हैं। जाने क्यों हैं ये दावेदार खास...



शिवपाल सिंह
यूपी विधानसभा में सपा कुनबे की रार के बाद शिवपाल सिंह के पास कुछ बचा है तो खुद की व्यक्तिगत राजनीतिक करियर की साख को बचाना। धड़कने तेज हो रही हैं, और कुछ ही वक्त बात  परिणाम सामने होंगे। ऐसे में शिवपाल को खुद की सीट को बचाना सबसे बड़ी चुनौती है। शिवपाल सिंह जसवंतनगर विधानसभा सीट से सपा के टिकट पर पांचवी बार चुनाव लड़ रहे हैं।

यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती

Top 20 candidates in up elections 2017
rita bahuguna joshi - फोटो : amarujala

रीता बहुगुणा जोशी
कांग्रेस को अलविदा कह भाजपा का दामन थामने वाली दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में हैं। वो इस सीट पर वर्तमान विधायक भी हैं। ऐसे में इस सीट को बचाना उनकी प्रतिष्ठा की वजह बन गया है। हालांकि इस सीट का इतिहास हमेशा बीजेपी के पक्ष में ही रहा है। 2012 के चुनाव में तत्काली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल की थी। ऐसे में खुद के राजनीतिक तिलिस्म को बचाना रीता बहुगुणा जोशी के लिए सबसे अहम है।

यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती

Top 20 candidates in up elections 2017
- फोटो : amarujala

अपर्णा यादव (लखनऊ कैन्टोमैन्ट)
हाईप्रोफाइल चेहरों में समाजवादी पार्टी का सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा हैं अपर्णा यादव।  26 साल की अपर्णा मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और पार्टी की प्रतिष्ठित सीट लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में हैं। अपर्णा यादव बीजेपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। अपर्णा ने अन्तरराष्ट्रीय संबंध और राजनीति में परास्नातक की डिग्री ली है। वो उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी खींची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती

Top 20 candidates in up elections 2017
- फोटो : amarujala

स्वाति सिंह (सरोजनी नगर, लखनऊ)
स्वाति सिंह बीजेपी के पूर्व उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी हैं। जिन्हें बसपा सुप्रीमों मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बीजेपी ने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। स्वाति राज्य में पार्टी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

यूपी के 20 बड़े चेहरे, जिनके सामने है बड़ी राजनीतिक चुनौती

Top 20 candidates in up elections 2017
- फोटो : amarujala

रानी पक्षालिका सिंह (बाह, आगरा)
रानी पक्षालिका सिंह अपने पति अरिदमन सिंह की जगह बीजेपी के टिकट पर बाह सीट से चुनाव लड़ रही हैं। वो अखिलेश कैबिनेट में भी रहे हैं। लेकिन इस बार वो चुनाव मैदान में नहीं हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed