फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी चुनाव: देखिए सियासत के रंग, यहां 10 रिश्तेदारों की मैदान में जंग

Fri, 10 Mar 2017 07:15 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 10 Mar 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
UP polls in the third phase of the 10 leader relatives prestige
दांव पर रिश्तेदारों की इज्जत - फोटो : amar ujala

उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में तमाम पार्टियों ने सियासी परिवार को मैदान में उतारा। आइए जानते हैं किस दिग्गज नेता की बेटी, बेटा, भाई या रिश्तेदार कहां से चुनाव मैदान में उतरे।

UP polls in the third phase of the 10 leader relatives prestige
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala
जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव

इटावा जिले के जसवंतनगर सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई है, क्योंकि यहां से शिवपाल सिंह यादव अपनी किस्मत आजम रहे हैं। इस सीट से मुलायम 7 बार विधायक रह चुके हैं, चार बार से शिवपाल सिंह यादव इस हलके की नुमाइंदगी कर रहे हैं। यादव परिवार का गांव सैफई भी इसी विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है। मुलायम परिवार के संग्राम के बाद सबकी नजर जसवंतनगर पर टिकी हुई हैं। इसलिए भी कि मुलायम के कई करीबियों के टिकट कट चुके हैं तो कई सपा छोड़ चुके हैं और कुछ बगावत की राह पर हैं।

UP polls in the third phase of the 10 leader relatives prestige
aprna yadav prateek yadav - फोटो : facebook
लखनऊ कैंट से अपर्णा यादव

इन सभी हाईप्रोफाइल चेहरों में सबसे ज्यादा चर्चित चेहरा हैं अपर्णा यादव।  26 साल की अपर्णा मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और पार्टी की प्रतिष्ठित सीट लखनऊ कैंट से चुनाव मैदान में हैं। अपर्णा यादव बीजेपी की दिग्गज नेता रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। अपर्णा ने अन्तरराष्ट्रीय संबंध और राजनीति में परास्नातक की डिग्री ली है। वो उस वक्त चर्चा में आईं जब उन्होंने पीएम मोदी के साथ सेल्फी खींची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
UP polls in the third phase of the 10 leader relatives prestige
रीता बहुगुणा - फोटो : twitter
लखनऊ कैंट से रीता बहुगुणा जोशी

राजधानी के शहरी क्षेत्र की पांच सीटों में सबसे रोचक मुकाबला कैंट का दिखाई दे रहा है। यहां की लड़ाई दो बड़े सियासी घरानों की लड़ाई में तब्दील हो गई है। भाजपा ने मौजूदा विधायक डॉ. रीता बहुगुणा जोशी तो सपा ने अपर्णा यादव को उम्मीदवार बनाया है। डॉ. जोशी पिछली बार कांग्रेस के टिकट पर कैंट से विधायक चुनी गई थीं। इस बार वे भाजपा से लड़ रही हैं। डॉ. रीता प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हेमवती नंदन बहुगुणा की पुत्री और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की बहन हैं। 

विज्ञापन
UP polls in the third phase of the 10 leader relatives prestige
अनुराग यादव - फोटो : amar ujala
सरोजनीनगर सीट से अनुराग यादव 

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई अनुराग यादव लखनऊ की  सरोजनीनगर सीट से उम्मीदवार हैं। यहां से सपा ने मौजूदा विधायक व प्रदेश सरकार में मंत्री शारदा प्रताप शुक्ल की जगह अनुराग यादव को उम्मीदवार बनाया है।  अनुराग, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा के लड़के और बदायूं से सांसद धर्मेंद्र यादव के भाई हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed