दिल्ली कैबिनेट ने महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का आवंटन मंजूर किया है। जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे। वहीं लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला 'द बोनस' की ओर से शक्ति की समृद्धि का आयोजन किया गया। इसमें अमर उजाला के नारी आर्थिक शिक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया। उधर, राहुल गांधी ने अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों लगे पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में दो गुट हैं। एक जनता के साथ है, जबकि दूसरा जनता से दूर है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले से पहले भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि कीवी एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल दुखा सकते हैं।
एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें....
2 of 11
दिल्ली महिला समृद्धि योजना
- फोटो : ANI
महिला समृद्धि योजना को दिल्ली कैबिनेट की मंजूरी
दिल्ली कैबिनेट ने महिला दिवस पर महिला समृद्धि योजना के लिए 5100 करोड़ रुपये का आवंटन मंजूर किया है। जिसके तहत महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये मिलेंगे। इसका एलान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को किया। पढ़ें पूरी खबर
3 of 11
द बोनस पत्रिका का विमोचन करतीं मंत्री बेबी रानी मौर्या और रजनी तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला के नारी आर्थिक शिक्षा अभियान का शुभारंभ
लखनऊ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर अमर उजाला 'द बोनस' की ओर से शक्ति की समृद्धि का आयोजन किया गया। इसमें अमर उजाला के नारी आर्थिक शिक्षा अभियान का शुभारंभ किया गया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश की महिला कल्याण मंत्री बेबीरानी मौर्य और उच्च शिक्षा मंत्री रजनी तिवारी ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर जोर दिया। वित्तीय और आर्थिक क्षेत्र की विशेषज्ञों ने महिलाओं को सशक्त, सक्षम और समृद्ध बनाने के गुर सिखाए। पढ़ें पूरी खबर
4 of 11
राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने पार्टी को दिखाया आईना
राहुल गांधी ने आज अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों लगे पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। राहुल ने कई चौंकाने वाली टिप्पणियां कीं और अपनी ही पार्टी को आईना दिखाया। राहुल गांधी ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को 20-30 लोगों को निकालना भी पड़े तो इसमें किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर
मुझे डर लग रहा है, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल से बोले पूर्व स्पिनर अश्विन
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मुकाबले से पहले भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि कीवी एक बार फिर भारतीय फैंस का दिल दुखा सकते हैं। वह भारत की जीत की आशा कर रहे हैं, लेकिन उन्हें डर भी लग रहा है। भारत को न्यूजीलैंड के हाथों 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। पढ़ें पूरी खबर