{"_id":"5b6fdc9c42c792195c4c4a9d","slug":"that-is-why-today-is-so-special-history","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आज के दिन अमेरिका में डायनासोर 'टी रेक्स' का कंकाल मिला था जानिए इतिहास","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आज के दिन अमेरिका में डायनासोर 'टी रेक्स' का कंकाल मिला था जानिए इतिहास
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
इतिहास आज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के दिन का इतिहास कई दृष्टिकोण से दिलचस्प है। आज के दिन राजनीति, विज्ञान, और समाज में क्या बड़ी घटनायें घटीं आईये आपको बताते हैं। आज के दिन आपको बताएंगे उस जीव के बारे में जो लुप्त होने के बावजूद भी सबके दिलो-दिमाग में छाया रहता है।आज के दिन वैज्ञानिकों ने यान भेज कर अंतरिक्ष में कई प्रयोग किये थे और राजनीति में भी कई महत्वपूर्ण घटनायें हुईं थी। आईये जानते हैं कुछ विशेष और दिलचस्प घटनाओं के बारे में जो अब इतिहास बन चुके हैं।
टी रेक्स कंकाल
आज से 28 साल पहले अमेरिका में 'टी रेक्स' का कंकाल मिला था, जिसे धरती के सबसे बड़े डायनासोर कहा जाता था। 1990 के 12 अगस्त के ही दिन जीवाश्म तलाशने वाली सूजैन हेन्ड्रिक्सन को अमेरिका के डकोटा प्रांत में तीन विशाल हड्डियां मिलीं थी। जांच में पता चला कि ये धरती पर हुए सबसे बड़े डायनासोर टाइरेनोसॉरस रेक्स के अवशेष हैं। इस 6.5 करोड़ साल पुराने कंकाल को 'सू' कहा गया। सू का करीब 90 फीसदी कंकाल सही सलामत था। इस डायनासोर की लंबाई 12.8 मीटर और वजन 6.8 मीट्रिक टन था।डायानासोर पर कई शोध हुए हैं और आज भी इस लुप्त प्राणी को लेकर जिज्ञासा कम नहीं हुई है।
यूएस-मेक्सिको-कनाडा
1992 में उत्तरी अमेरिका के राष्ट्रों जिनमें अमेरिका, कनाडा एवं मैक्सिको शामिल हुए ,एक साथ आये व्यापार के लिए। इस ऐतिहासिक करार में मुक्त व्यापार करने के लिए तीनो देशों ने समझौता किया था।जिससे तीनो देशों को काफी फायदा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
एरियन यान- 5
2006 में जापान के संचार उपग्रह और फ्रांस के एक सैन्य उपकरण को यूरोपीय प्रक्षेपण यान एरियन-5 ने सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया गया था जो एक बड़ी उपलब्धि थी।
विज्ञापन
नासा एंडेवर
2007 में आज के दिन ही अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के यान एंडेवर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों ने स्टेशन पर नई बीम तैयार की थी।