फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगस्त तक बना लें विदेश घूमने का प्लान, इस कंट्री का वीजा फ्री

Thu, 09 Feb 2017 06:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 09 Feb 2017 06:12 PM IST
विज्ञापन
Thailand offers free visa facility for indian tourist
अगर आप इस साल गर्मियों की छुट्टियों में विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए वीजा फ्री। थाईलैंड से बेहतर कोई जगह नहीं हो सकती है। क्योंकि अभी वहां की सरकार ने भारतीयों के लिए वीजा फीस पूरी तरह से माफ कर दी है। बस आपको फ्लाइट का टिकट बुक कराना है और थाईलैंड एयरपोर्ट पर पहुंचकर बिना कोई फीस दिए वीजा मिल जाएगा। 

 

थाईलैंड टूरिज्म ने लिया है यह फैसला 

Thailand offers free visa facility for indian tourist
थाईलैंड टूरिज्म ने अपने यहां पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए फ्री टूरिस्ट वीजा प्रोग्राम को बढ़ा दिया है। सरकार ने पहले इसको मई तक जारी रखने का फैसला किया था, लेकिन अब इसे अगस्त तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

भारत सहित 21 देशों के नागरिकों को होगा फायदा

Thailand offers free visa facility for indian tourist
थाईलैंड टूरिज्म ने जिन देशों के नागरिकों के लिए इस सुविधा को बढ़ाया है उनमें भारत सहित 21 देश शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इन देशों के नागरिकों को मिलेगी सुविधा

Thailand offers free visa facility for indian tourist

जिन देशों को यह सुविधा दी गई है उनमें अंडोरा, भूटान, बुल्गारिया, चीन, साइप्रस, इथियोपिया, फिजी, भारत, कजाकस्तान, लात्विया, लिथुआनिया, मालदीव, माल्टा, पापुआ न्यू गिनी, रोमानिया, सान मारिनो, सऊदी अरब, ताइवान, यूक्रेन और उज्बेकिस्तान शामिल हैं।

विज्ञापन

वीजा ऑन अरायवल की फीस को भी किया आधा

Thailand offers free visa facility for indian tourist
टूरिज्म डिपार्टमेंट ने ऐसे विदेशी नागरिकों को सुविधा दी है जो आगमन के बाद वीजा लेते हैं। ऐसे नागरिकों को 1000 बाट (28.5 डॉलर) की फीस नहीं देनी होगी बल्कि उनसे 500 बाट फीस के तौर पर लिए जाएंगे।  
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed