फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजीब मामले: किसी ने 20 सेंटीमीटर की रोटी के लिए तो किसी ने सांवले रंग पर दिया तलाक

Mon, 25 Jun 2018 01:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Jun 2018 01:02 PM IST
विज्ञापन
ten weird reason for which couples seek divorce from each other
हमारे देश में शादी को एक पवित्र बंधन माना जाता है। मगर आजकल रोज सुबह आपको तलाक की खबरें पढ़ने को मिलती हैं। जिसमें घरेलू हिंसा, पति-पत्नी के पास एक-दूसरे के लिए समय ना होना, शारीरिक संबंध ना बनाना, किसी के साथ प्रेम संबंध होने की बातें तो आम होती हैं। लेकिन कई बार आपको ऐसी वजहें भी सुनने को मिलती हैं जिन्हें पढ़कर आप हैरान रह जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही अजीब मामलों के बारे में बताएंगे जिनकी वजह से जोड़ों ने तलाक मांगा था।
ten weird reason for which couples seek divorce from each other
सांवला रंग- नोएडा की एक 26 साल की महिला को उसके पति ने ई-मेल के जरिए केवल इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसका रंग सांवला था। दोनों की शादी को केवल 4 महीने ही बीते थे। पति पहले दिन से ही पत्नी को उसके रंग की वजह से बेइज्जत किया करता था।
ten weird reason for which couples seek divorce from each other
देर से उठती है- उत्तर प्रदेश में एक पति ने पत्नी को इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि वह देर से सोकर उठी थी। उसकी इस बात से नाराज पति ने उससे तलाक ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ten weird reason for which couples seek divorce from each other
पत्नी को लगा चश्मा- गुजरात में एक पति ने अपनी पत्नी को केवल इसलिए तलाक दे दिया क्योंकि उसे चश्मा लग गया था। पति के इस तर्क पर महिला संगठनों ने विरोध जताया था।
विज्ञापन
ten weird reason for which couples seek divorce from each other
पति फिल्म नहीं दिखाते- अहमदाबाद में एक पत्नी ने इस कारण पति से तलाक मांगा था क्योंकि वह उसे फिल्में दिखाने नहीं ले जाता। पत्नी ने पति से कहा था कि यदि वह शादी बचाना चाहते हैं तो उन्हें हफ्ते में एक फिल्म दिखाए वर्ना तलाक दे दे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed