लड़कियों को देवी का रूप मानने वाले भारत देश में दरिंदगी ने सभी का सिर शर्म से झुका दिया है। आज बेटियां ना घर में सुरक्षित ना बाहर। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के मुताबिक, 2016 में देशभर में महिलाओं के साथ रेप के कुल 38,947 मामले सामने आए हैं। इसका मतलब हर रोज औसतन 107 महिलाएं रेप का शिकार होती हैं। आज हम आपको 10 ऐसे रेप कांड के बारे में बताएंगे जिन्होंने पूरे देश को हिला कर रख दिया था।
एक ताजा खबर के मुताबिक इंदौर के राजाबाड़ा स्थित शिव विलास पैलेस के बेसमेंट में शुक्रवार दोपहर एक बच्ची की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की उम्र लगभग एक साल है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
1. कठुआ रेप केस
कठुआ में 10 जनवरी को 8 साल की बच्ची लापता हो गई थी। नाबालिग के पिता ने 12 जनवरी को हीरानगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 17 जनवरी को बच्ची की लाश जंगल में मिली। बच्ची के साथ रेप करने के लिए उसको नशीली दवाएं दी गई थी। इस केस में अभी तक 8 लोगों को गिरफ्तार कर किया गया है।
2. उन्नाव गैंगरेप
उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया गया। पिछले साल जून के महीने में पीड़ित लड़की एक दिन आचानक घर ले लापता हो गई। परिवार वालों ने इसकी शिकायत नजदीकी पुलिस थाने में करवाई। शिकायत के नौ दिन बाद लड़की औरेया जिले के एक गांव में मिली जिसके बाद उसे उन्नाव लाया गया। 16 वर्षीय लड़की के साथ हुई इस दर्दनाक घटना ने सभी को अंदर तक झकजोर कर रख दिया था।
3. गुड़िया रेप कांड
6 जुलाई 2017 को कोटखाई के दांदी जंगल में हलाइला गांव के पास दसवीं की छात्रा के साथ स्कूल जाते समय गैंग रेप किया गया। 4 जुलाई को गुड़िया स्कूल जाने के लिए घर से निकली मगर घर वापस नहीं पहुंची। जब वह घर नहीं पहुंची तो उसके परिजन उसे जंगल में खोजते रहे। दो दिन बाद गुड़िया की निर्वस्त्र लाश उसी जंगल में मिली।
4. बारां रेप केस
राजस्थान के बारां जिले से शर्मशार कर देना वाला मामला सामने आया है। जहां चालीस वर्षीय विवाहिता का गैंगरेप किया गया और आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे वायरल भी कर दिया। पुलिस ने भी दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो को आधिकारिक तौर पर संज्ञान में लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक कोटा से ससुराल जाने के लिए बस से बारां के चारमूर्ति चौराहा पर उतरी महिला को उसके एक परिचित ने ही अपने साथियों संग हवस का शिकार बनाया।