'मन की बात' के बाद नरेंद्र मोदी पहली बार टाउन हॉल करेंगे। ऐसा करने वाले वह देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम से शाम 5 से 6 बजे तक के लाइव प्रोग्राम में वह जनता के सवालों का सीधे जवाब देंगे। बता दें कि इससे पहले अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा भी टाउन हॉल कार्यक्रम के जरिए लोगों से बात करते रहे हैं।
- देश का पहला टाउन हॉल मोदी सरकार की MyGov (प्रधानमंत्री नागरिक सहभागिता) वेबसाइट के लॉन्च होने के दो साल पूरा होने पर किया जा रहा है। इस वेबसाइट पर 35.2 लाख लोग रजिस्टर्ड हैं।
- टाउन हॉल के लिए 2000 लोगों को इनवाइट किया गया है, जिसमें कुछ लोगों को प्रधानमंत्री से सवाल पूछने का मौका मिलेगा। हालांकि, इसमें पॉलिटिकल और विवादित मसलों पर संभवत: सवाल न हो।
- प्रोग्राम के दौरान वित्त मंत्री, अरुण जेटली सहित सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे और जनता के सवालों के जवाब देंगे।
4 of 10
नरेंद्र मोदी
- फोटो : getty
- MyGov के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी के मुताबिक, इन लोगों का चयन MyGov के नियमित उपयोगकर्ताओं के बीच से उनके विचारों, सहभागिता के स्तर, सवालों और सुझावों के आधार पर किया गया।
5 of 10
Prime Minister Narendra Modi in Inter State Council meet
- फोटो : ani
- MyGov इनिशटिव्स को भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें कई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार दिया जाएगा।