फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लोकसभा चुनाव 2019 का महासंग्राम, इस बार चुनाव मैदान में नहीं दिखेंगे ये दिग्गज नेता 

Mon, 18 Mar 2019 08:18 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 18 Mar 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Sushma swaraj, Uma bharti, Ram vilas paswan, Sharad pawar not to contest Lok sabha election 2019
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 महासंग्राम में तब्दील होता जा रहा है। ये पहली बार है जब चुनाव में सियासी दलों के बीच घमासान इतना कांटे का हो चला है। एक तरफ भाजपा की अगुवाई में एनडीए है तो दूसरी तरफ राहुल गांधी की अगुवाई में यूपीए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके सरकार के मंत्री और भाजपा नेता पिछले पांच साल का हिसाब देने में जुटे हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हर रोज प्रधानमंत्री और भाजपा पर तीखे हमले बोल रहे हैं। इस बीच 2019 का चुनाव कई वाकयों का गवाह भी बनने जा रहा है। यह पहला मौका होगा जब सालों बाद कई दिग्गज नेता चुनाव मैदान में नहीं उतरेंगे। आइए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ कद्दावर नेताओं पर। 


 
Sushma swaraj, Uma bharti, Ram vilas paswan, Sharad pawar not to contest Lok sabha election 2019
uma bharti - फोटो : PTI

उमा भारती

झांसी से भाजपा सांसद उम्मीदवार इस बार चुनाव नहीं लड़ने का एलान कर चुकी हैं। कई मौकों पर उन्होंने इसका खुला एलान किया है। हाल ही में उन्होंने ट्वीट किया- 'जैसा कि मैंने पहले भी घोषित किया था, उसी को दोहराते हुए अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी को पत्र लिखकर चुनाव ना लड़ने का अनुरोध किया है कि ताकि पार्टी आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दे।'  

उमा भारती ने अपना पहला चुनाव 1984 में लड़ा था। 1989 में खजुराहो से चुनाव जीता और इसके बाद 1991, 1996 और 1998 में लगातार यहां से जीत हासिल की। 1999 में उन्होंने सीट बदली और भोपाल से चुनाव जीता।  2014 में नरेंद्र मोदी सरकार में उन्हें अहम जिम्मेदारी मिली और वह जल संसाधन मंत्री बनीं। 

 

Sushma swaraj, Uma bharti, Ram vilas paswan, Sharad pawar not to contest Lok sabha election 2019
सुषमा स्वराज - फोटो : twitter

सुषमा स्वराज 

2019 लोकसभा चुनाव में कद्दावर नेता सुषमा स्वराज भी नजर नहीं आएंगी। फिलहाल वह विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इंदिरा गांधी के बाद विदेश मंत्रालय संभालने वाली वह दूसरी महिला नेता हैं। सुषमा स्वराज मध्य प्रदेश के विदिशा से लोकसभा सांसद हैं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। वह सात बार सांसद रह चुकी हैं। 1977 में 25 साल की उम्र में वह हरियाणा कैबिनेट में मंत्री बन गई थीं। 2014 लोकसभा चुनाव में उन्होंने विदिशा से जीत हासिल की और विदेश मंत्रालय का पदभार संभाला। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma swaraj, Uma bharti, Ram vilas paswan, Sharad pawar not to contest Lok sabha election 2019
रामविलास पासवान

रामविलास पासवान 

रामविलास पासवान भी 2019 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह राज्यसभा के जरिए संसद पहुंचेंगे। पासवान फिलहाल केंद्र में उपभोक्ता मामलों के मंत्री हैं। लोक जनशक्ति पार्टी के सुप्रीमो पासवान अलग अलग चुनाव में अलग अलग पार्टियों से गठजोड़ करते रहे हैं। उनके अनुभव और फैसले के चलते उन्हें राजनीति का मौसम विज्ञानी भी कहा जाता है। वह आठ बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने अपना सियासी करियर संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के सदस्य के रूप में शुरू किया था और 1969 में बिहार विधानसभा के लिए चुने गए थे। 1977 में वह हाजीपुर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। साल 2000 में पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी बनाई। 2004 में यूपीए सरकार में शामिल हुए और मंत्री बने। 2009 में चुनाव हार गए। 2014 में हाजीपुर से फिर जीते और एनडीए में शामिल होकर मंत्री बने।    



 
विज्ञापन
Sushma swaraj, Uma bharti, Ram vilas paswan, Sharad pawar not to contest Lok sabha election 2019
शरद पवार

शरद पवार 

ये दिग्गज नेता वर्षों से राजनीति में सक्रिय है। इस बार शरद पवार ने चुनाव नहीं लड़ने का एलान किया है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने कहा था कि उनके दो करीबी चुनाव मैदान में उतर रहे हैं, ऐसे में वह चुनाव नहीं लडे़ंगे। पुराने कांग्रेसी रहे शरद पवार ने सोनिया गांधी के विदेशी मूल की महिला होने के मुद्दे पर अपनी नई पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन किया था। महाराष्ट्र में उनका खासा जनाधार है। वह तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। पुणे जिले के बारामती के रहने वाले पवार फिलहाल राज्यसभा सांसद हैं। पहली बार 1967 में उन्होंने बारामती से विधानसभा चुनाव जीता। 1984 में यहां से जीतकर लोकसभा पहुंचे। फिलहाल उनकी बेटी सुप्रिया सुले यहां से सांसद हैं। 



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed