सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी की सक्सेस का फॉर्मूला फॉक्सवैगन की भी समझ में आ गया है। फॉक्सवैगन अब Vitara Brezza और Honda WR-V को टक्कर देने के लिए नई कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने की योजना बना रही है। वहीं फॉक्सवैगन की इस एसयूवी को भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी लॉन्च करने की योजना है।
MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर बनेगी
2 of 4
Volkswagen Seat Arona cross
फॉक्सवैगन ग्रुप ने अपनी कॉम्पैक्ट एसयूवी Skoda Kamiq को पिछले दिनों हुए जिनेवा मोटर शो में शोकेस किया था। वहीं कंपनी अब इसी लुक में सब-कॉम्पैक्ट वर्जन इंडिया में लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस एसयूवी को MQB AO IN प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। कंपनी इसी प्लेटफॉर्म पर भारतीय बाजार के लिए 6 और कारें भी लॉन्च करेगी। वहीं इस प्लेटफॉर्म का पहला मॉडल 2020 में लॉन्च किया जाएगा और 2020 के ऑटो एक्सपो में इसे शोकेस किया जा सकता है।
कॉमिक की टक्कर ह्यूंदै क्रेटा और निसान किक्स से
3 of 4
Volkswagen Seat Arona india launch
वहीं Seat Arona कॉम्पैक्ट एसयूवी फॉक्सवैगन T-Cross का लो कॉस्ट वर्जन हो सकती है, जिसे विकासशील देशों में लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि Seat Arona के बारे में ज्यादा जानकारियों अभी तक नहीं मिल पाई हैं, लेकिन खबरें है कि यह सब-कॉम्पैक्ट सब-4 मीटर एसयूवी ही है। स्कोडा कॉमिक की टक्कर जहां ह्यूंदै क्रेटा और निसान किक्स से होगा। वहीं Seat Arona का मुकाबला मारुति सुजुकी ब्रेजा, टाटा नेक्सन, फोर्ड इकोस्पोर्ट और महिन्द्रा एक्सयूवी 300 से होगा।
1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन
4 of 4
Volkswagen Seat Arona india
खबरों के मुताबिक Seat Arona में 1.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 128 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क देगा। Seat Arona में 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा सकता है।