# नवाज ने सेना से कहा, आतंकी नेटवर्क ध्वस्त करो नहीं तो अलग-थलग पड़ जाएंगे
खबरें फटाफटः एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें
नवाज ने सेना से कहा, आतंकी नेटवर्क ध्वस्त करो नहीं तो अलग-थलग पड़ जाएंगे
उड़ी अटैक के बाद वैश्विक अलगाव से परेशान पाकिस्तान सरकार ने अपनी सेना से स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह जैश-ए-मोहम्मद और दूसरी आतंकी संस्था के खिलाफ कार्रवाई करे। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पाकिस्तान वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़ जाएगा। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, नवाज शरीफ की सरकार के अधिकारियों ने एक गुप्त बैठक में सेना के अधिकारियों से खुले तौर पर इस बारे में बात की।
पीओके में आतंकी कैंपों के विरोध में स्थानीय लोग, पाक को किया बेनकाब
पीओके में भारतीय सेना के सर्जिकल स्ट्राइक की खबरों को झुठलाने में लगा पाक अब इस मुद्दे पर खुलकर बेनकाब होता दिख रहा है। पाक अधिकृत कश्मीर में चल रहे आतंकी शिविरों के विरोध में वहां के स्थानीय निवासियों ने ही मोर्चा खोल दिया है। इस मुद्दे पर पाक अधिकृत कश्मीर के गिलगित और कोटली के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि आतंकवाद को पनाह देने से काम नहीं चलेगा उसका सफाया करना होगा।
हंदवाड़ा: आतंकियों से भारी मात्रा में पाकिस्तानी असलहे और जीपीएस बरामद
बारामुला में हुए आतंकी हमले के बाद आज सुबह हंदवाड़ा में भी आतंकियों के हमले को सेना की चौकसी से नाकाम कर दिया गया है । आतंकियों के हमले के जवाब में सेना की ओर से हुई कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढ़ेर कर दिया गया है । सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी । सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को फिर हमले में पाकिस्तान की साजिश के सबूत मिले हैं । मारे गए तीन आतंकियों के पास से सेना को जो सामान मिले हैं सभी पर पाकिस्तान की मोहर लगी हुई है ।
सर्जिकल स्ट्राइक पर PoK के एसपी ने लगाई मुहर, बोले-मारे गए 5 पाक सैनिक
बीते 28-29 सितंबर की रात एलओसी उस पार पीओके में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर लगातार खुलासे हो रहे हैं। बुधवार को जहां अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस ने इस बाबत एक रिपोर्ट लगाई थी, वहीं सीएनएन-न्यूज 18 ने पीओके के एक पुलिस अधिकारी के हवाले से दावा किया है कि भारत की सर्जिकल स्ट्राइक में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वरिष्ठ पाकिस्तानी पुलिस अधिकारी की एक स्टिंग में उसके एक सीनियर से इस बाबत की गई बात रिकॉर्ड हुई है। इसमें वह एलओसी के उस पार सर्जिकल स्ट्राइक में हुई मौतों का जिक्र कर रहा है।