{"_id":"57f5f1474f1c1b4f4c26ffc7","slug":"pakistani-amunation-recovered-in-handwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हंदवाड़ा: सेना ने ढेर किये तीन आतंकी, पाक निर्मित दवाएं और जीपीएस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंदवाड़ा: सेना ने ढेर किये तीन आतंकी, पाक निर्मित दवाएं और जीपीएस बरामद
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 06 Oct 2016 03:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला में हुए आतंकी हमले के बाद आज सुबह हंदवाड़ा में भी आतंकियों के हमले को सेना की चौकसी से नाकाम कर दिया गया। आतंकियों के हमले के जवाब में सेना की ओर से हुई कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढ़ेर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना को फिर हमले में पाकिस्तान की साजिश के सबूत मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक इन आतंकियों ने सेना की वर्दी पहन रखी थी। मारे गए तीन आतंकियों के पास से सेना को जो सामान मिले हैं सभी पर पाकिस्तान की मोहर लगी हुई है।
विज्ञापन
आज सुबह हुए इस हमले में सेना ने मोर्चा लेते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया है । सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये आतंकी बारामुला की तरह ही इस बार भी हमले के बाद भागने की फिराक में थे लेकिन सेना की चौकसी के कारण जवानों ने इन्हें मुठभेड़ के दौरान ढ़ेर कर दिया।
विज्ञापन
3 एके-47 राइफल,17 मैगजीन और 12 ग्रेनेड मिले
बरामद सामान
- फोटो : ANI
सेना को आतंकियों के पास से पाकिस्तान में बने सामान बरामद हुए हैं । इन सामानों में पाकिस्तान में बनी दवाइयां, असलहे और जीपीएस बरामद हुए हैं । सेना के कर्नल राजीव शरण के मुताबिक सर्च आपरेशन के दौरान 3 एके-47 राइफल, एके-47 की 17 मैगजीन और 12 ग्रेनेड मिले हैं ।
इसके अलावा सेना को 2 मोबाइल फोन, 4 रेडियो सेट्स, 3 जीपीएस, 9 ग्रेनेड लांचर, मैट्रिक शीट्स भी मिले हैं । इन सामानों के साथ पाकिस्तान मेें बनी दवाएं,ड्राइफ्रूट और खाने का सामान मिला है । इन सभी सामानों पर पाकिस्तान की मोहर लगी हुई है । इन सामानों के अलावा सेना को आतंकियों के पास से भारतीय करेंसी भी मिली है ।

सुबह 5 बजे सेना के कैंप पर हुआ आतंकी हमला
LIVE: हमले के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : ANI
जानकारी के मुताबिक हंदवाड़ा में सुबह 5 बजे 30 राष्ट्रीय राइफल्स के कैंप पर आतंकी हमला हुआ था । इस आतंकी हमले में आए आतंकियों ने सेना की वर्दी में भारी असलहों के साथ हमला किया है ।
सुबह करीब 5 बजे आतंकियों ने कुपवाड़ा जिले के लंगेट स्थित आर्मी कैम्प पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसका भारतीय जवानों ने करारा जवाब दिया है। दोनों पक्षों के बीच करीब 20 मिनट तक गोलीबारी हुई।
गोलीबारी जैसे ही रुकी सेना ने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया। इसके बाद सुबह 6 बजे से आतंकियों की ओर से फिर गोलीबारी हुई है । इस फायरिंग का सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया है ।
सेना की जवाबी कार्रवाई में अब तक तीन आतंकियों को मार गिराया गया है। सूत्रों से मिली सूचना के मुताबिक सेना को मौके से 3 एके-47 राइफल भी बरामद हुए हैं ।