फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक नया विश्व : 2048 में भारत की आबादी हो सकती है 1.6 अरब, फिर 2100 में घटेगी

Thu, 16 Jul 2020 01:24 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 16 Jul 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Study Says India may have a population of 1.6 billion in 2048, then may decrease to 1.09 billion in 2100
प्रतीकात्मक तस्वीर

हम आने वाले सालों में एक नया विश्व देखेंगे। इस नए विश्व में आर्थिक वृद्धि से लेकर वैश्विक शक्ति संतुलन तक सबकुछ बदल जाएगा। यहां तक कि देशों की आबादी में परिवर्तन होगा, जिससे कार्यशीलता प्रभावित होगी। इस वजह से कुछ देश नई वैश्विक शक्ति के रूप में उभरेंगे। यह पूर्वानुमान है वैज्ञानिकों का।

Study Says India may have a population of 1.6 billion in 2048, then may decrease to 1.09 billion in 2100
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत की आबादी का आकलन
इस नए विश्व के लिए वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान व्यक्त किया है कि भारत में 2048 में आबादी बढ़कर करीब 1.6 अरब हो सकती है। इसके बाद साल 2100 में इसमें 32 प्रतिशत तक की गिरावट आएगी और यह घटकर लगभग 1.09 अरब रह सकती है।

Study Says India may have a population of 1.6 billion in 2048, then may decrease to 1.09 billion in 2100
प्रतीकात्मक तस्वीर
183 देशों के लिए पूर्वानुमान जताया
पत्रिका द लैंसेंट में प्रकाशित अध्ययन में ग्लोबल बर्डन ऑफ डिसीज स्टडी से लिए गए आंकड़े का इस्तेमाल किया गया है। इसमें भारत, अमेरिका, चीन और जापान सहित करीब 183 देशों के लिए वैश्विक, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय आबादी, उनकी मृत्यु दर, जन्म दर तथा प्रवासन दर का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Study Says India may have a population of 1.6 billion in 2048, then may decrease to 1.09 billion in 2100
प्रतीकात्मक तस्वीर

बहुध्रुवीय हो सकता है विश्व
अनुसंधानकर्ताओं के अध्ययन के मुताबिक भारत और चीन जैसे देशों में कार्यशील आबादी में नाटकीय रूप से कमी आ सकती है। इसकी वजह से इन देशों की आर्थिक वृद्धि प्रभावित हो सकती है। साथ ही वैश्विक शक्ति संतुलन में बदलाव भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस सदी के अंत तक विश्व बहुध्रुवीय हो सकता है और भारत, नाइजीरिया, चीन तथा अमेरिका प्रभावी शक्तियां हो सकती हैं।

विज्ञापन
Study Says India may have a population of 1.6 billion in 2048, then may decrease to 1.09 billion in 2100
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत पर यह पड़ेगा असर
वैज्ञानिकों का कहना है सच में यह एक नया विश्व होगा। ताजा अध्ययन के अनुसार भारत में 2017 में काम करने की उम्र वाले वयस्कों की आबादी 76.2 करोड़ थी, जो 2100 में घटकर करीब 57.8 करोड़ रह जाएगी। इसी प्रकार से चीन में भी काम करने की उम्र वाले वयस्कों की आबादी 2017 में 95 करोड़ थी, जो 2100 में घटकर 35.7 करोड़ रह जाएगी।

वैज्ञानिकों का कहना है कि भारत 2020 के मध्य में श्रमशक्ति आबादी के मामले चीन से आगे निकल सकता है। सिर्फ यही नहीं भारत सकल घरेलू उत्पाद में उभार के मामले में यह सातवें से तीसरे स्थान पर पहुंच सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed