{"_id":"5ed3b015bd5e9278e20484c4","slug":"hardik-pandya-to-become-father-announces-fiancee-natasa-stankovic-pregnancy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार्दिक पांड्या के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, मां बनने वाली हैं मंगेतर नताशा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार्दिक पांड्या के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, मां बनने वाली हैं मंगेतर नताशा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 31 May 2020 07:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
हार्दिक पांड्या-नताशा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की मंगतेर बॉलीवुड अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक मां बनने वाली हैं। हार्दिक ने अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है। हार्दिक ने बताया है कि उनकी मंगेतर नताशा गर्भवती हैं। हार्दिक ने नताशा के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की है, जिसमें साफ दिख रहा है कि नताशा मां बनने वाली है। हार्दिक पांड्या ने इसी साल जनवरी में सर्बियाई एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक के साथ सगाई की थी। हार्दिक ने नए वर्ष का आगाज शानदार अंदाज में किया था।
कहा जा रहा है कि दोनों शादी के बंधन में भी बंध गए हैं। हार्दिक और नताशा एक दूसरे को लबे समय से डेट कर रहे थे, लेकिन लोगों के सामने दोनों कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कभी भी बात नहीं की थी। बता दें कि नताशा फिल्मों के अलावा हाल ही में रियलिटी शो 'नच बलिए 9' में नजर आई थीं। इसके अलावा वो 'बिग बॉस 8' में हिस्सा ले चुकीं हैं।
3 of 5
हार्दिक पांड्या-नताशा
- फोटो : सोशल मीडिया
पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम पर नताशा के साथ तस्वीरें साझा की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि नताशा और मैंने एक साथ लंबा सफर तय किया है। हम बहुत जल्द अपने जीवन में एक नए मेहमान का स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या
- फोटो : सोशल मीडिया
नताशा स्टेनकोविक मूल रूप से सर्बिया की रहने वाली हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपने सफर की शुरुआत बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार प्रकाश झा की फिल्म सत्याग्रह से की थी। नताश और हार्दिक ने नए साल पर दुबई में सगाई की थी।
विज्ञापन
5 of 5
हार्दिक पांड्या, नताशा
- फोटो : Social Media
हार्दिक ने अपनी सगाई का एलान सोशल मीडिया पर कर सब हैरान कर दिया था। इसबार भी उन्होंने अपने पिता बनने की खबर से सभी को हैरानी में डाल दिया है। लॉकडाउन के दौरान हार्दिक और नताशा दोनों एकदूसरे के साथ ही रह रहे थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।