केरल, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। भारी बारिश, तेज हवाओं और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। वहीं कोच्चि हवाई अड्डे पर 11 अगस्त दोपहर तीन बजे तक सभी विमानों का परिचालन रोक दिया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केरल में अगले दो दिन में भीषण बारिश होने का अनुमान है। महाराष्ट्र में लगभग दो लाख लोगों को पश्चिम महाराष्ट्र में सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है। कोल्हापुर और सांगली जिलों में स्थिति गंभीर बनी हुई है।
बाढ़ः देखिए केरल से लेकर महाराष्ट्र तक बाढ़ की भयावह तस्वीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 09 Aug 2019 07:25 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र में वृद्ध नागरिक को बाढ़ से बचाते हुए (एनडीआरएफ)
सांगली जिले में बाढ़ से त्रस्त लोग
विज्ञापन
विज्ञापन