{"_id":"5d4ce6408ebc3e6c990bd45e","slug":"chris-gayle-surpass-brain-lara-and-played-most-odi-matches-for-west-indies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बारिश ने तीन बार बिगाड़ा खेल, गेल हुए फेल...फिर भी तोड़ डाला महान ब्रायन लारा का रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बारिश ने तीन बार बिगाड़ा खेल, गेल हुए फेल...फिर भी तोड़ डाला महान ब्रायन लारा का रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स् डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 09 Aug 2019 06:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विश्व कप के बाद पहली बार वन-डे मुकाबले के लिए मैदान पर उतरी भारत और वेस्टइंडीज का मैच गुरुवार रात बारिश की भेंट चढ़ गया। बारिश ने एक-दो बार नहीं, पूरे तीन बार खेल बिगाड़ा आखिरकार गीले मैदान की वजह से ऑफिशियल्स को मैच रद्द करने की घोषणा करनी पड़ी। 31 गेंदों में महज चार रन बनाकर आउट होने के बावजूद क्रिस गेल ने इस मुकाबले में इतिहास रच दिया।
2 of 4
क्रिस गेल और ब्रायन लारा
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने करियर की आखिरी सीरीज खेल रहे विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का यह 296वां वन-डे मुकाबला था। इस मुकाबले में उतरते ही गेल ने महान बल्लेबाज ब्रायन लारा को पछाड़ दिया। इस मैच से पहले लारा वेस्टइंडीज के लिए सर्वाधिक वन-डे मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी थे। तीसरे क्रम पर शिवनारायण चंद्रपॉल (268), चौथे नंबर पर डेसमंड हेन्स (238) फिर कार्ल हूपर (227) का नंबर आता है।
3 of 4
बारिश से धुला भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
बारिश के कारण तीन बार ओवर काटे गए
भारतीय समयानुसार गुयाना में खेले जाने वाला यह मैच शाम सात बजे शुरू होने वाला था। बारिश के कारण टॉस में दो घंटे की देरी हुई थी। तब मैच 50 की जगह 43 ओवर का किया गया था। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। फिर 5.4 ओवर के बाद खेल रुकने पर 40 ओवर और खराब आउटफील्ड के कारण खेल रुकने पर मैच को 34 ओवर का कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : social Media
बारिश के कारण जब 13 ओवर के बाद खेल रोका गया तब विंडीज ने एक विकेट पर 54 रन बना लिए थे। दोनों टीमों के बीच 2 साल बाद कोई मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। पिछली बार 2017 में पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में ऐसा हुआ था। तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला 11 अगस्त (रविवार) को पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।