फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जवाहरबाग कांड: राकेश की गिरफ्तारी के लिए तैयार कर ली गई थी स्क्रिप्ट

Sat, 18 Jun 2016 05:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं
ब्यूरो/अमर उजाला, बदायूं Updated Sat, 18 Jun 2016 05:11 AM IST
विज्ञापन
script was made to arrest rakesh
rakesh - फोटो : अमर उजाला

राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी के लिए बकायदा पहले से स्क्रिप्ट तैयार की गई। उसहैत थाने के गांव सथरा के रहने वाले उसके एक रिश्तेदार और दातागंज के एक माननीय का भी इसमें रोल रहा। तीन दिन पहले एक एसओ ने राकेश गुप्ता की बेटी शिल्पी गुप्ता के ससुरालियों से संपर्क किया। राकेश गुप्ता का यह रिश्तेदार दातागंज के एक सपा नेता का करीबी है।

जवाहरबाग कांड: राकेश की गिरफ्तारी के लिए तैयार कर ली गई थी स्क्रिप्ट

script was made to arrest rakesh
rakesh - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों की मानें तो राकेश गुप्ता के रिश्तेदारों और दातागंज के सपा नेता के जरिए पुलिस किसी भी तरह से जवाहर बाग कांड के आरोपी तक पहुंचना चाहती थी। मथुरा पुलिस और एसटीएफ को राकेश गुप्ता की लोकेशन बदायूं और बरेली में मिल रही थी। दो दिन पहले राकेश के साथ चंद्र बोस की गिरफ्तारी के बाद बदायूं पुलिस पर राकेश को गिरफ्तार करने का दबाव था। पुलिस की पहले से तैयार स्क्रिप्ट काम आई। शुक्रवार को पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी में सथरा निवासी उसके रिश्तेदार, दातागंज के एक पूर्व विधायक और एक एसओ की अहम भूमिका रही।

जवाहरबाग कांड: राकेश की गिरफ्तारी के लिए तैयार कर ली गई थी स्क्रिप्ट

script was made to arrest rakesh
rakesh - फोटो : अमर उजाला

राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी तो हो गई है, लेकिन उसकी  पत्नी मीना गुप्ता, दो बेटे और एक बेटी कहां हैं। इस बारे में किसी को पता नहीं। जवाहर बाग कांड के बाद से ही राकेश गुप्ता के सिविल लाइंस स्थित आवास में ताला लगा हुआ है। पुलिस को इनकी भी तलाश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहरबाग कांड: राकेश की गिरफ्तारी के लिए तैयार कर ली गई थी स्क्रिप्ट

script was made to arrest rakesh
rakesh - फोटो : अमर उजाला

राकेश गुप्ता का अपना लाइफ स्टाइल था। सफेद कपड़े, सफेद जूते, लग्जरी सफारी कार और साथ में कई असलाहधारी राकेश गुप्ता के लाइफ स्टाइल का हिस्सा थे। नेताओं जैसे अंदाज में रहता था। राकेश करीब छह साल पहले रामवृक्ष यादव के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने दातागंज छोड़ दिया। उसने प्रसिद्धपुर गांव में करीब 65 बीघा जमीन खरीदी। शहर में असरार चौराहे के पास करीब 70 लाख रुपये की दुकानें खरीदीं। सिविल लाइंस इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कोठी में रह रहा था।

विज्ञापन

जवाहरबाग कांड: राकेश की गिरफ्तारी के लिए तैयार कर ली गई थी स्क्रिप्ट

script was made to arrest rakesh
rakesh - फोटो : अमर उजाला

राकेश गुप्ता से मथुरा और यहां बदायूं की पुलिस ने मैराथन पूछताछ की। करीब पांच बजे उसे पुलिस लाइंस लाया गया। इसके छह बजे एसपी सिटी वहां पहुंच गए। तब से उससे किस्तों में रात सवा दस बजे तक पूछताछ की गई। रामवृक्ष यादव के बारे में पूछा गया कि वह जिंदा है कि मर गया? उसका कहना था उसे नहीं मालूम। रात में ही पुलिस उसको मेडिकल कराने जिला अस्पताल ले गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed