{"_id":"5730ffe54f1c1bf336919ca6","slug":"sandalwood-make-up-to-the-thakur-banke-bihari-in-vrindavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: जब चंदन श्रृंगार कर ठाकुर बांकेबिहारी ने दिए चरण दर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तस्वीरें: जब चंदन श्रृंगार कर ठाकुर बांकेबिहारी ने दिए चरण दर्शन
Tue, 10 May 2016 06:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
Updated Tue, 10 May 2016 06:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अक्षय तृतीया पर भक्तों ने अपने आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरणों के दर्शन कर खुद को धन्य माना। ठाकुरजी के इन दर्शनों का मौका वर्ष में एक बार अक्षय तृतीया पर ही मिलता है, ऐसे में विदेशों से भी श्रद्धालु बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन के लिए वृंदावन पहुंचे।
2 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
पूरा मंदिर परिसर एक लघु भारत सा नजर आया। भक्तों की भीड़ को देखते हुए तय समय से करीब आधा घंटा पहले मंदिर के पट खोल दिए गए थे। इसके अलावा श्रीकृष्ण जन्म मंदिर और सप्त देवालयों में भी विशेष दर्शन व पूजा हुई।
3 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
सोमवार को चरण दर्शन के लिए बांकेबिहारी मंदिर में विशेष इंतजाम रहे। सुगंधित पुष्पों से सजे परिसर में चंदन की आभा श्रद्धालुओं को बरबस ही आकर्षित कर रही थी। मंदिर के पट खुलने से पहले ही हजारों श्रद्धालु मुख्य दरवाजे पर टकटकी लगाए बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
ठाकुरजी के चरण दर्शन का समय सुबह 7:45 बजे निर्धारित था लेकिन करीब सात बजे तक काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर के बाहर पहुंच चुके थे। इस पर भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए मंदिर प्रशासन ने तय समय से पहले ही पट खोलने का निर्णय लिया। करीब 7:15 बजे से ठाकुरजी के चरण दर्शन का क्रम आरंभ हो गया था। पट खुलते ही संपूर्ण मंदिर प्रांगण ठाकुर बांकेबिहारी लाल के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। एक साथ श्रद्धालुओं का रेला मंदिर में प्रवेश कर गया।
विज्ञापन
5 of 9
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
इससे पहले सेवायतों ने ठाकुर बांकेबिहारी महाराज को चंदन का लेप लगाकर ठंडक का अहसास कराया। इस लेप में चंदन के साथ केसर और कपूर का भी प्रयोग किया गया। दर्शन के दौरान हरिनाम संकीर्तन और भजनों के गायन से वातावरण भक्तिमय हो गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।