{"_id":"6a96befdcb7048008207a74f","slug":"rain-havoc-in-assam-three-family-members-killed-in-landslide-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुवाहाटी में बारिश का कहर: भूस्खलन से परिवार के तीन लोगों की मौत, घर पर मलबा गिरने से हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गुवाहाटी में बारिश का कहर: भूस्खलन से परिवार के तीन लोगों की मौत, घर पर मलबा गिरने से हादसा
Tue, 01 Sep 2026 05:33 PM IST
राहुल कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 01 Sep 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
भूस्खलन में एक परिवार के तीन लोगों की मौत।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असम की राजधानी गुवाहाटी में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच मंगलवार को भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मठघरिया इलाके में हुआ, जहां भूस्खलन का मलबा एक मकान पर आ गिरा। मलबे में परिवार के चार सदस्य दब गए। इनमें तीन की मौत हो गई, जबकि परिवार के बेटे को बचाव दल ने जिंदा बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान नागेन राजबोंगशी, मीना राजबोंगशी और चुनू राजबोंगशी के रूप में हुई है। मृतकों में परिवार की बेटी भी शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का अभियान चलाया। जीवित बचाए गए युवक को उपचार के लिए भेजे जाने की जानकारी है।
विज्ञापन
लगातार बारिश से कई इलाके जलमग्न
गुवाहाटी में मंगलवार तड़के से लगातार बारिश के कारण कई हिस्सों में कृत्रिम बाढ़ जैसे हालात बन गए। नरेंगी-सिक्स माइल वीआईपी रोड के कई हिस्सों में घुटनों तक पानी भर गया। बरबरी-सिक्स माइल मार्ग पर भी यातायात प्रभावित हुआ। चांदमारी, पंजाबाड़ी और बेलतला सर्वे समेत कई इलाकों में सड़कें और फुटपाथ जलमग्न हो गए। लगातार बारिश से शहर के पहाड़ी और संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन प्रभावित क्षेत्रों पर नजर रख रहा है।
विज्ञापन