फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूक्रेन संकट: पीयूष गोयल बोले- अपने नागरिकों की वापसी में बड़े-बड़े देश विफल, भारत ने गंभीरता से चलाया अभियान

Wed, 09 Mar 2022 04:38 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 09 Mar 2022 04:38 PM IST
सार

गोयल ने कहा कि इस संकट के समय में जब कांग्रेस पार्टी देश का हौसला बढ़ा सकती थी, केंद्र सरकार के साथ खड़े होकर मदद कर सकती थी। तब केरल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक और गलत पोस्ट शेयर किए गए।

विज्ञापन
Russia Ukraine War Piyush Goyal Operation Ganga Indian Student evacuation Latest News In hindi
पीयूष गोयल (फाइल) - फोटो : ANI

यूक्रेन संकट के बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को भारत के अभियान ऑपरेशन गंगा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुझे लगता है कि किसी और देश का ऐसा कोई उदाहरण नहीं है जिसने इतनी गंभीरता से नागरिकों को घर लाने का काम किया। बड़े-बड़े देश भी विफल रहे हैं। चीन ने 5 तारीख को पहली बार कुछ लोगों को निकाला। अमेरिका ने सलाह दी की पहले ही निकल जाओ नहीं तो हम जिम्मेदार नहीं।

Russia Ukraine War Piyush Goyal Operation Ganga Indian Student evacuation Latest News In hindi
पीयूष गोयल - फोटो : ANI
गोयल ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि पार्टी ने यूक्रेन से भारतीयों की निकासी के काम में भी राजनीति करने की कोशिश की। जब उन्होंने कहा कि जब किसी परिवार पर संकट आता है तो लोग आपसी विवादों को छोड़कर उस संकट से निपटने में लग जाते हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि कांग्रेस के कुछ नेताओं ने इस दौरान भी गलत जानकारियां फैलाने के प्रयास किए।
Russia Ukraine War Piyush Goyal Operation Ganga Indian Student evacuation Latest News In hindi
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र - फोटो : ANI
गोयल ने कहा कि इस संकट के समय में जब कांग्रेस पार्टी देश का हौसला बढ़ा सकती थी, केंद्र सरकार के साथ खड़े होकर मदद कर सकती थी। तब केरल कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से आपत्तिजनक और गलत पोस्ट शेयर किए गए। जब भारत को रूस और यूक्रेन दोनों की सहायता चाहिए थी, तब कांग्रेस के कुछ प्रमुख नेता रूस के खिलाफ बयान दे रहे थे। ये एक तरह से निकासी कार्य पर संकट पहुंचाने वाले बयान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War Piyush Goyal Operation Ganga Indian Student evacuation Latest News In hindi
यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र - फोटो : पीटीआई
पीयूष गोयल ने कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बातों को शेयर कर रहे थे। इमरान खान की बातों को अगर राहुल गांधी शेयर करेंगे तो यह बहुत शर्म की बात है। यह चिंता की बात है कि कांग्रेस और इसके सहयोगी दल ऐसे संकट के समय में भी राजनीति को ज्यादा अहमियत देते हैं। हमारे मंत्री जो यूक्रेन के पड़ोसी देशों में गए थे वह किसी अधिकारी की सेवा नहीं ले रहे थे। खुद काम कर रहे थे।
विज्ञापन
Russia Ukraine War Piyush Goyal Operation Ganga Indian Student evacuation Latest News In hindi
यूक्रेन से लौटा भारतीय छात्र - फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि छात्रों का अंतिम जत्था युद्धग्रस्त पूर्वी यूक्रेन को छोड़कर पश्चिमी यूक्रेन की ओर बढ़ रहा है, वे जल्द ही पड़ोसी देशों में प्रवेश करेंगे और वहां से निकाले जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed