शशिकला को तुरंत करना होगा सरेंडर, कोर्ट ने नहीं दिया अतिरिक्त समय
#. शशिकला को तुरंत करना होगा सरेंडर, कोर्ट ने नहीं दिया अतिरिक्त समय
आय से अधिक संपत्ति के मामले में शशिकला को तुरंत कोर्ट में सरेंडर करना होगा। कोर्ट ने उन्हें और मोहलत नहीं दी है। सुप्रीम कोर्ट ने एआईएडीएमके नेता शशिकला को सरेंडर करने के लिए समय देने से इनकार कर दिया है। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधित संपत्ति के मामले में शशिकला को दोषी ठहराते हुए चार साल की सजा सुनाई थी।
अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहासः इसरो ने एक साथ छोड़े 104 उपग्रह, पीएम ने दी बधाई
#. अंतरिक्ष में भारत ने रचा इतिहासः इसरो ने एक साथ छोड़े 104 उपग्रह, पीएम ने दी बधाई
अंतरिक्ष एजेंसी का विश्वस्त ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी-सी 37) अपने 39वें मिशन पर अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं से जुड़े रिकॉर्ड 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित करने में सफल रहा। प्रक्षेपण के बारे में महत्वपूर्ण बात यह है कि यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या में रॉकेट से उपग्रहों का प्रक्षेपण करने जा रहा है।
UP और उत्तराखंड में मतदान जारी, बिजनौर जिले के एक गांव ने वोटिंग का किया बहिष्कार
#. UP और उत्तराखंड में मतदान जारी, बिजनौर जिले के एक गांव ने वोटिंग का किया बहिष्कार
उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 67 सीटों और उत्तराखंड के 13 जिलों की 69 सीटों पर बुधवार तड़के मतदान शुरू हो गया। दूसरे चरण में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लेकर तराई तक के इलाके में वोट डाले जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 67 में से 12 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित हैं। यूपी में आज सुबह सात से शाम 5 बजे तक लगभग 2.28 करोड़ मतदाता 721 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
मिनटों में मिलेगा पैन कार्ड, इनकम टैक्स का भुगतान करने के लिए आएगा ऐप
#. मिनटों में मिलेगा पैन कार्ड, इनकम टैक्स का भुगतान करने के लिए आएगा ऐप
अब पैन कार्ड नंबर मिनटों में मिलेगा। इनकम टैक्स भरने के लिए भी एक ऐप लांच किया जाएगा, जिससे लोग अपने मोबाइल फोन के जरिए भी इसको अदा कर सकेंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है।