फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Soon pan card to be issued in minutes as it department launching an app

मिनटों में मिलेगा पैन कार्ड, इनकम टैक्स का भुगतान करने के लिए आएगा ऐप

Wed, 15 Feb 2017 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 15 Feb 2017 06:19 PM IST
विज्ञापन
Soon pan card to be issued in minutes as it department launching an app

अब पैन कार्ड नंबर मिनटों में मिलेगा। इनकम टैक्स भरने के लिए भी एक ऐप लांच किया जाएगा, जिससे लोग अपने मोबाइल फोन के जरिए भी इसको अदा कर सकेंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) ने इस योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


पैन नंबर को आधार नंबर से किया जाएगा लिंक

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, सीबीडीटी पैन नंबर को आधार नंबर से लिंक करने जा रही है। आधार नंबर से लिंक होने के बाद व्यक्ति को मिनटों में पैन नंबर एलॉट कर दिया जाएगा। सीबीडीटी ने कहा है कि इसको रियल टाइम बेसिस पर रखा जाएगा और व्यक्ति के बॉयोमेट्रिक डिटेल्स से इसको मैप किया जाएगा। 

विज्ञापन

सिम की तरह मिलेगा पैन कार्ड

Soon pan card to be issued in minutes as it department launching an app

इस परियोजना पर काम करने वाले अधिकारी ने बताया कि जब किसी व्यक्ति को आधार की मदद से सिम कार्ड तुरंत जारी हो जाता है तो पैन कार्ड भी जारी हो सकता है। अभी किसी भी व्यक्ति को पैन कार्ड नंबर लेने में 2 से 3 हफ्ते का इंतजार करना पड़ता है।

आधार से लिंक करने पर व्यक्ति को पैन नंबर पांच से छह मिनट में जारी हो जाएगा। हालांकि कार्ड बाद में डिलेवर होगा। 

कंपनियों को 4 घंटे में मिलता है पैन कार्ड

सीबीडीटी और कार्पोरेट अफेयर मंत्रालय नई कंपनियों को पैन कार्ड चार घंटे से कम समय में जारी कर देता है। सीबीडीटी इस समय को भी घटाकर के मिनटों में करना चाहता है, जिससे कंपनियों के अन्य काम पैन कार्ड के बिना रुके नहीं। 

ऐप की मदद से होंगे यह सारे काम 

Soon pan card to be issued in minutes as it department launching an app

इसके अलावा सीबीडीटी एक ऐप को भी डेवलप कर रहा है, जिसकी मदद से टैक्सपेयर कई सारे काम आसानी से कर सकेंगे। इस ऐप की मदद से टैक्सपेयर आसानी से अपने सभी प्रकार के टैक्स जमा कर सकेंगे।

इसके अलावा पैन कार्ड के लिए अप्लाई, संशोधन और रिन्यु करा सकेंगे। टैक्सपेयर आईटीआर भरने के बाद अपने रिटर्न को भी आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। अभी डिपार्टमेंट इस तरह की सर्विस अपनी वेबसाइट के जरिए दे रहा है।

ऐप बन जाने के बाद लोगों को वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा और वो अपने स्मार्टफोन की मदद से कई सारे काम कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed