{"_id":"56e334ac4f1c1bde248b4569","slug":"rashtriya-swayamsevak-sangh-abps-in-nagaur-jaipur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर के करीब पहुंचने की कोशिश में संघ, उनके नाम पर आयोजन स्थल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अंबेडकर के करीब पहुंचने की कोशिश में संघ, उनके नाम पर आयोजन स्थल
Sat, 12 Mar 2016 02:49 AM IST
एम संजय/ अमर उजाला, नागौर
एम संजय/ अमर उजाला, नागौर
Updated Sat, 12 Mar 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : Rashtriya Swayamsevak Sangh FB Page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश में बढ़ रहे जातिगत संघर्षों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बेहद चिंतित है। हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी और हरियाणा में उठी आरक्षण की आग ने संघ को बाबा साहब अंबेडकर और बाला साहब देवरस की शरण में जाने को मजबूर कर दिया है। दोनों महान व्यक्तियों के समरसता के विचार को संघ ने वर्तमान परिस्थितियों से निपटने का औजार बनाया है। संघ ने अपने वार्षिक बैठक के आयोजन स्थल का नाम भी डॉ. भीम राव अंबेडकर मंडप रखा है।
योगदान को भुलाया नहीं जा सकता
2 of 8
संघ नागौर
- फोटो : Rashtriya Swayamsevak Sangh FB Page
शुक्रवार से शुरू हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक में समरसता पर बेहद जोर है। बैठक के विषयों की जानकारी देते हुए संघ के सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल ने कहा कि समाज से भेदभाव समाप्त होना चाहिए। समाज में समरसता का भाव पैदा करने के लिए देशभर में प्रयास चल रहे हैं, इन्हें और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश इस वर्ष भीमराव अंबेडकर की 125वीं जन्मशती मना रहा है। बाबा साहब के समाज से छूआछूत मिटाने और सबको बराबरी का हक देने के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। संघ के तृतीय सर संघचालक बाला साहब देवरस की 100वीं जन्मशती है।
समाज से छूआछूत को दूर करने का आह्वान
3 of 8
संघ नागौर
- फोटो : Rashtriya Swayamsevak Sangh FB Page
उन्होंने भी समाज से छूआछूत को दूर करने का आह्वान किया था। इसके अलावा दक्षिण के महान संत रामानुजाचार्य के जन्म का यह 1000वां वर्ष है। उन्होंने भी समाज से छूआछूत हटाने के लिए अभियान चलाया। कृष्ण गोपाल ने कहा कि यह वर्ष संघ विचारक दीनदयाल की जन्मशती वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
समरसता का भाव बढ़ाएगा संघ
4 of 8
संघ नागौर
- फोटो : Rashtriya Swayamsevak Sangh FB Page
उन्होंने समाज से भेदभाव दूर करने के लिए ही अंत्योदय की कल्पना की थी। सह सरकार्यवाह के अनुसार संघ इन महापुरुषों के विचार को आगे रखकर समाज में समरसता भाव बढ़ाने का आह्वान करेगा। इसके लिए प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।
विज्ञापन
टूटेगी पुरानी परंपरा
5 of 8
संघ नागौर
- फोटो : Rashtriya Swayamsevak Sangh FB Page
पुरानी परंपरा को छोड़ते हुए संघ प्रमुख मोहन भागवत अधिवेशन के समाप्ति से एक दिन पहले ही अपना संबोधन करेंगे। पहले संघ प्रमुख अधिवेशन के अंतिम दिन सभा को संबोधित करते थे। संघ ने सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रस्ताव पारित किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।