10 साल के बाद भारत आए कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी की यात्रा कई मायनों में यादगार रही। राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक भोज में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि कतर के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने दोनों देशों के बीच हुए अहम समझौतों का परोक्ष जिक्र करते हुए भरोसा जताया कि आने वाले पांच वर्षों में दोनों देश द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 28 अरब डॉलर तक पहुंचाने में सफल होंगे।
उन्होंने कहा, 'हमारे सदियों पुराने संबंधों की झलक हमारे लोगों की पसंदीदा कला, संगीत और भोजन में देखी जा सकती है, चाहे वह बिरयानी हो या कड़क चाय।'
राष्ट्रपति ने कहा कि कतर के हमारे मेहमान रात के खाने में दोनों देशों के अनोखे सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुभव कर पाएंगे, उन्हें इस बात का पूरा विश्वास है। राष्ट्रपति भवन के इस समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री मोदी और कतर के उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भोज में शामिल हुए। राष्ट्रपति भवन ने औपचारिक भोज की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इन तस्वीरों में दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों की झलक देखी जा सकती है।
2 of 5
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हाथ मिलाते कतर के अमीर शेख
- फोटो : पीटीआई
कतर के साथ भारत के संबंध सदियों पुराने
कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का देश की दूसरी राजकीय यात्रा पर स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि कतर के साथ भारत के संबंधों का इतिहास सदियों पुराने हैं। उन्होंने खाड़ी देश में रहने वाले भारतीयों की अच्छी देखभाल करने के लिए अमीर और कतर के लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
3 of 5
राष्ट्पति भवन में भारत और कतर के शीर्ष अधिकारी
- फोटो : पीटीआई
कतर के अमीर को राष्ट्रपति ने देश की ऐतिहासिक विरासत से भी रू-ब-रू कराया। ऐसी ही एक तस्वीर में राष्ट्रपति भवन के प्रांगण की सीढ़ियों पर प्रतिष्ठित रामपुरवा बुल (Rampurva Bull) के सामने कतर के अमीर का स्वागत किया गया।
4 of 5
राष्ट्पति भवन में भारत और कतर के शीर्ष अधिकारी
- फोटो : पीटीआई
पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर एयरपोर्ट पर किया था कतर के अमीर का स्वागत
अमीर अल-थानी कल यानी 17 फरवरी की रात को भारत पहुंचे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोटोकॉल तोड़कर खुद कतर के अमीर का स्वागत करने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान विदेश मंत्री एस जयशंकर भी मौजूद थे। दोनों की मौजूदगी में कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ऐसी ही एक तस्वीर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भी दस्तावेजों का आदान-प्रदान करते देखा गया।
5 of 5
राष्ट्पति भवन में भारत और कतर के शीर्ष अधिकारी
- फोटो : पीटीआई
दोनों देशों के रिश्ते की बानगी उस तस्वीर में भी दिखी जब कतर के अमीर भारतीय प्रधानमंत्री और अन्य शीर्ष मंत्री-अधिकारियों की कतार में दिखे, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कतर के प्रतिनिधिमंडल वाली कतार में बैठीं। पीएम मोदी के अलावा देश के उपराष्ट्रपति धनखड़, विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी इस तस्वीर में दिखे।