फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंदाज-ए-राहुल: कभी धान रोपा तो कभी चलाया ट्रैक्टर, इसके बाद कुली और अब कारीगर बन चलाई आरी, देखें तस्वीरें

Thu, 28 Sep 2023 05:27 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Thu, 28 Sep 2023 05:27 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी का रोजमर्रा की जिंदगी में रोज कमाने खाने वालों से मिलने का यह सिलसिला भारत जोड़ो यात्रा का अगला हिस्सा है।

विज्ञापन
Rahul Gandhi's engagement with the common people and different forms
राहुल गांधी - फोटो : सोशल मीडिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को दिल्ली के कीर्तिनगर स्थित फर्नीचर मार्केट पहुंचे और वहां कारीगरों से मुलाकात की। इसको लेकर उन्होंने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, एशिया के सबसे बड़े फर्नीचर मार्केट जाकर आज बढ़ई भाइयों से मुलाकात की। ये मेहनती होने के साथ ही कमाल के कलाकार भी हैं। मजबूती और खूबसूरती तराशने में माहिर। काफी बातें हुईं, थोड़ा उनके हुनर को जाना और थोड़ा सीखने की कोशिश की।

loader

 
Rahul Gandhi's engagement with the common people and different forms
फर्नीचर मार्केट पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : twitter.com/RahulGandhi
बीते गुरुवार को ही कांग्रेस नेता ने रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की थी। इस दौरान राहुल ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान भी उठाया था। इससे पहले राहुल ट्रैक्टर चलाते नजर आए थे। उन्होंने किसानों के साथ धान भी रोपा था।



बीते कुछ दिनों में कांग्रेस नेता की इस तरह की कई तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। कभी वह दिल्ली में मोटर मैकेनिकों के साथ दिखते हैं तो कभी ट्रक ड्राइवरों से बात करते हुए। कभी यूपीएसएसी तैयारी कर रहे छात्रों के बीच पहुंच जाते हैं तो कभी कॉलेज कैन्टीन में खाना खाते नजर आते हैं। आइये इन तस्वीरों को सिलसिलेवार तरीके से देखते हैं...

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi's engagement with the common people and different forms
कुली बने राहुल गांधी - फोटो : ANI
कुली बन सुना उनका दर्द: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 21 सितंबर को नई दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों से मुलाकात की। उन्होंने कुलियों से बात की और उनकी परेशानियों को भी सुना। इस दौरान राहुल ने कुली की ड्रेस पहनकर यात्रियों का सामान भी उठाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया।




 
Rahul Gandhi's engagement with the common people and different forms
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ सब्जी विक्रेता रामेश्वर। - फोटो : ANI
जब वायरल सब्जी विक्रेता से मिले राहुल: 14 अगस्त को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली में सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मुलाकात की। राहुल गांधी ने रामेश्वर रामेश्वर के साथ खाना भी खाया। सब्जी विक्रेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वह टमाटर की बढ़ी कीमतों के कारण आ रही मुश्किलों पर बात करते हुए भावुक हो गए थे। 
 
विज्ञापन
Rahul Gandhi's engagement with the common people and different forms
राहुल गांधी ने धान की रोपाई की - फोटो : SOCIAL MEDIA
धान की रोपाई की: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी आठ जुलाई की सुबह अचानक हरियाणा में सोनीपत जिले के बरोदा क्षेत्र में पहुंचे। यहां उन्होंने गांव मदीना के खेतों में पहुंचकर किसानों और मजदूरों से बातचीत की। फसल की जानकारी ली। धान की रोपाई की। 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

Followed