फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस मुस्लिम संगठन से राहुल ने की आरएसएस की तुलना, जानिए क्या है उद्देश्य?

Sat, 25 Aug 2018 10:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 25 Aug 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi comparison of RSS from this Muslim Brotherhood organization, know the purpose

विदेश जाकर राहुल गांधी भाजपा पर लगातार हमले कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आरएसएस की तुलना भी मुस्लिम ब्रदरहुड से कर दी है। ऐसे में आरोप-प्रत्यारोप के सिलसिले ने नए विवाद को जन्म दे दिया है। आइए जानते हैं कि मुस्लिम ब्रदरहुड किस तरह का संगठन है और कैसे अस्तित्व में आया? आखिर ये संगठन किन उद्देश्यों पर काम करता है जिससे राहुल ने इसकी तुलना आरएसएस से की है। 

Rahul Gandhi comparison of RSS from this Muslim Brotherhood organization, know the purpose

बता दें कि मुस्लिम ब्रदरहुड अरब दुनिया का सबसे पुराना इस्लामी राजनीतिक समूह है और कुछ अरब देशों में इसे प्रतिबंधित किया गया है। इसका अरबी में नाम अखवानुल मुस्लिमीन है। 20वीं सदी में मिस्र में एक बड़े इस्लामी विद्वान और शिक्षक हुए जिनका नाम था हसन अल बन्ना। हसन अल बन्ना ने इस्लामी मूल्यों से शासित समाज, देश और राष्ट्र का सपना देखा। अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए हसन अल बन्ना ने 1928 में मिस्र में एक संगठन की स्थापना की जिसका नाम मुस्लिम ब्रदरहुड रखा।

Rahul Gandhi comparison of RSS from this Muslim Brotherhood organization, know the purpose

शुरुआत में यह एक समाज सुधार आंदोलन था लेकिन बाद में राजनीतिक संगठन बन गया। धीरे-धीरे कई अरब देशों में मुस्लिम ब्रदरहुड की शाखाएं स्थापित हो गईं। मुस्लिम ब्रदरहुड की विचारधारा अरब जगत में मौजूदा राजनीतिक सिस्टम के सुधार पर मुख्य रूप से केंद्रित है। अन्य इस्लामी संगठनों से हटकर मुस्लिम ब्रदरहुड का उद्देश्य सक्रिय लोकतांत्रिक और चुनावी राजनीति में हिस्सा लेकर इस्लामी साम्राज्य की स्थापना करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rahul Gandhi comparison of RSS from this Muslim Brotherhood organization, know the purpose

इस संगठन ने गरीब तबके के बीच दान कार्य और सहायता के माध्यम से राजनीतिक जमीन तैयार करने पर जोर दिया। 1928 में जब इसकी स्थापना हुई तो पूरे मिस्र में इसकी शाखाएं खोल दी गईं। हर शाखाओं को एक मस्जिद, स्कूल और खेल क्लब की देखरेख का जिम्मा सौंपा गया। इससे संगठन की सदस्यता भी काफी तेजी से बढ़ी और 1940 तक इसकी सदस्यता बढ़कर 20 लाख हो गई।

विज्ञापन
Rahul Gandhi comparison of RSS from this Muslim Brotherhood organization, know the purpose

हसन अल बन्ना ने मुस्लिम ब्रदरहुड के सशस्त्र अंग की भी स्थापना कर दी जिसने मिस्र में ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र आंदोलन चलाया। शुरुआती दिनों में हसन अल बन्ना और सैयद कुतुब शहीद अहम लीडर हुए। मौजूदा समय में मोहम्मद बदी मिस्र में मुस्लिम ब्रदरहुड का सुप्रीम लीडर है जो जेल में है। 2013 में मिस्र का राष्ट्रपति बना मोहम्मद मुर्सी भी मुस्लिम ब्रदरहुड का लीडर है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed